26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP ELECTION 2018 : प्रत्याशी और परिजन मैदान में, सारंग की पत्नी बोलीं- दादा ध्यान रखना, कृष्णा ने दिए आश्वासन

प्रचार ने पकड़ा जोर : प्रत्याशी और परिजन मैदान में, सारंग की पत्नी बोलीं- दादा ध्यान रखना, कृष्णा ने दिए आश्वासन

2 min read
Google source verification
mp election Publicity

mp election Publicity

भोपाल. प्रत्याशी परिजनों के साथ मैदान में मतदाताओं का दिल जीतने एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस दरमियान जनता भी उन्हें सवालों की कसौटी पर कस रही है। कहीं बुनियादी सुविधाओं की सुध क्यों नहीं ली... के लिए घेरा जा रहा है तो कहीं परिजन जनता का मानस पक्ष में करने की कवायद में जुटे दिखे।

गोविंदपुरा: नाला सुधारने की मांग

सो मवार दोपहर कृष्णा गौर ने पंचवटी साकेत नगर से सी सेक्टर निवासी अनिल भदौरिया के घर भोजन करने के बाद प्रचार शुरू किया।

यहां संजय नेमा और उनकी पत्नी ने कृष्णा को मिठाई खिलाई, तिलक लगाया, माला पहनाई और कहा, यह नाला देखो इसकी दीवार टूटी है, इसे बनवा देना...। कृष्णा ने हामी भरी। बरखेड़ा में भारी मात्रा में फूल बरसाए तो कृष्णा असहज हो गईं। कार्यकर्ताओं ने स्थिति समझी।

ससुर और बहनें भी समर्थन मांगने में जुटे
बाबूलाल गौर ने दुर्गा नगर, साकेत नगर, कुंजन नगर, आदर्श नगर, बागसेवनिया में प्रचार किया। कृष्णा की बहन पूजा, सुधा, शोभा, शालिनी और भतीजी सोनाली ने भी कमान संभाल रखी है।

नरेला: समस्याओं का हल मांगा
न रेला में विश्वास सारंग ने करोंद क्षेत्र में जनसंपर्क किया। यहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कई मतदाताओं ने विधायक को क्षेत्र की समस्याएं बताईं और समाधान मांगा। कुछ ने सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। इस दौरान विश्वास ने सभी की बात ध्यान से सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। एक अवसर ऐसा भी आया जब एक दुकान पर बच्ची ने सारंग को टॉफी खिलाई।

दादा-दीदी बोल रूमा ने मांगा समर्थन
रूमा सारंग भी पति के लिए पंजाबी बाग, गुरुनानकपुरा में जनता के बीच गईं। इस दौरान रूमा किसी को दादा तो किसी को दीदी और चाची कहकर अपना बनाती रहीं।

उत्तर: लोग बोले-हम संभाल लेंगे
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आरिफ अकील ने काजी कैंप और कोहेफिजा में जनसम्पर्क किया। यहां भी कुछ जगह लोगों ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर आरिफ से बात की। वार्ड 10 में प्रचार के दौरान लोगों ने उनसे कहा कि वे तो अन्य तैयारियों में जुट जाएं, उनके लिए वोट और समर्थन जुटाने का कार्य क्षेत्र के लोग कर रहे हैं। इतना सुनने के बाद आरिफ अकील ने सभी को शुक्रिया कहा।

आरिफ के लिए बेटे और भाई जुटे

आरिफ के पुत्र आतिफ ने वार्ड 11 में प्रचार के दौरान कहा कि अब्बा के कामों के लिए उन्हें वोट दें। परिवार से छोटे भाई आमिर और बेटे माजिद और आसिफ भी प्रचार में लगे हैं।

आरिफ अकील के खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर

उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने की धारा-188 के तहत नामजद एफआइआर दर्ज की है। बैरागढ़ संभाग के रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीएम) के पत्र पर यह कार्रवाई हुई है। आचार संहिता का उल्लघंन करने पर नोटिस भेजा गया था, जिसका आरिफ अकील ने संतोषजनक जबाव नहीं दिया था।

9 नवम्बर को आरिफ ने बैरागढ़ संत नगर स्थित एसडीएम दफ्तर में नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान एक समर्थक ने नोट उड़ाए थे। बिना अनुमति के पटाखे चलाए, जिसके चलते रोड़ पर जाम की स्थिति बन गई थी।