5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात पर लाभ लेने के लिए सरकार ने शर्त भी रखी

MP EMPLOYEES SAMVIDA KARMACHARI MADHYA PRADESH MP GOVT ORDER राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है पर इसके लिए एक शर्त भी लगाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP EMPLOYEES SAMVIDA KARMACHARI MADHYA PRADESH MP GOVT ORDER

MP EMPLOYEES SAMVIDA KARMACHARI MADHYA PRADESH MP GOVT ORDER

MP EMPLOYEES SAMVIDA KARMACHARI MADHYA PRADESH MP GOVT ORDER मध्यप्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है पर इसके लिए एक शर्त भी रखी है। कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की इस सौगात का लाभ लेने के लिए परीक्षा पास करनी होगी। प्रदेश सरकार के अस्थाई कर्मचारियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

राज्य सरकार ने अपने सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है। प्रदेश के सभी आउटसोर्स, संविदा कर्मचारियों को मार्च 2026 तक नियमित किया गया है। हालांकि इन कर्मचारियों को नियमित होने के लिए एक परीक्षा पास करनी होगी जिसे सरकार आयोजित करेगी।

यह भी पढ़ें : एमपी में तहसीलों में बड़ा बदलाव, जमीन और नामांतरण में आनेवाली झंझट होगी खत्म

प्रदेश के अस्थायी कर्मचारियों के मामले में प्रदेश सरकार का यह अहम फैसला है। सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों अस्थाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इनकी सेवाएं अगले करीब डेढ़ साल तक जारी रखने का निर्णय लिया है। सभी अस्थाई कर्मचारी 31 मार्च 2026 तक काम करते रहेंगे। इस फैसले से संविदा, अतिथि शिक्षक, आउटसोर्स और विभिन्न विभागों में काम करने वाले अस्थाई कर्मचारियों को खासी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें : एमपी का नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यहां अक्टूबर से रोज उड़ेंगी 50 फ्लाइट

अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सरकार परीक्षा भी लेगी। 300 अंकों की इस परीक्षा में अस्थाई कर्मचारियों को कम से कम 150 अंक प्राप्त करने होंगे। एससी-एसटी कर्मचारियों को 10 प्रतिशत की छूट रहेगी यानि उन्हें 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : एमपी में बनेंगे एक दर्जन नए जिले! सीएम का बड़ा ऐलान, परिसीमन आयोग बनाया