6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां अहिल्या के नाम एमपी का पहला मेट्रो स्टेशन, इंदौर में सहमति, भोपाल में मुहर

News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल में जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। इंदौर में मेट्रो की सौगात देंगे। पहली बार प्रदेश में मेट्रो दौड़ेगी। मोदी राजधानी में लोकमाता अहिल्या की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री दो लाख महिलाओं के आयोजन में शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
मां अहिल्या के नाम एमपी का पहला मेट्रो स्टेशन

MP first metro station named maa Ahilya (Source: CM Mohan Yadav 'X' and Indore Metro Rail 'X' Account)

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल में जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। वे यहीं से वर्चुअली प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे। एक ओर जहां सतना और दतिया एयरपोर्ट जनता को समर्पित करेंगे। वहीं इंदौर में मेट्रो की सौगात देंगे। पहली बार प्रदेश में मेट्रो दौड़ेगी। मोदी(PM Modi MP Visit) राजधानी में लोकमाता अहिल्या की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री दो लाख महिलाओं के आयोजन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े - 'महिलाओं के महाकुंभ' में PM मोदी होंगे शामिल, महिला अफसरों को सुरक्षा का जिम्मा

गांधी नगर स्टेशन का नाम मां अहिल्या मेट्रो स्टेशन

इंदौर(Indore Metro) में गांधी नगर स्टेशन पर होने वाले आयोजन के लिए बुधवार को नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बैठक बुलाई। इसमें नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शामिल हुईं। बैठक में गांधी नगर स्टेशन का नाम मां अहिल्या मेट्रो स्टेशन रखने पर सहमति बनी। स्टेशन पर देवी अहिल्या की प्रतिमा लगेगी। इसका जिम्मा मंत्री विजयवर्गीय, महापौर को दी। अन्य 4 स्टेशनों के नाम रानी अवंतिका, दुर्गावती, झलका बाई व ऑपरेशन सिंदूर रखने पर सहमति बनी। इसका प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है।

दो स्टेशन का किराया 10 रुपए

मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि सात दिन मेट्रो का सफर मुफ्त रहेगा। बाद में दो स्टेशन का दस रुपए और पांच स्टेशन तक का किराया तीस रुपए होगा। इंदौर ने टैपो से लेकर मेट्रो तक का सफर तय किया है। हमने 25 साल में जमकर विकास किया, जिसका उदाहरण मेट्रो ट्रेन है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भगवा साड़ी में शामिल होंगी। पार्टी ने हर मंडल से 100 महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा नगर अध्यक्ष मिश्रा के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के चलते महिलाएं भगवा कपड़े पहनकर पहुंचेंगी।

राजबाड़ा पर लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का राजबाड़ा पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। नगर निगम मेगा स्क्रीन लगाएगा। इसके जरिये शहर की जनता इंदौर को मिलने वाली बड़ी सौगात की साक्षी बनेगी।