5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के सांसद को जान से मारने की धमकी, फोन पर कॉल कर धमकाया

MP Mahendra Singh Solanki सांसद को फोन पर धमकी भरा कॉल आया।

2 min read
Google source verification
MP Mahendra Singh Solanki Dewas Shajapur Lok Sabha seat of Madhya Pradesh

MP Mahendra Singh Solanki Dewas Shajapur Lok Sabha seat of Madhya Pradesh

MP Mahendra Singh Solanki Dewas Shajapur Lok Sabha seat of Madhya Pradesh एमपी के एक सांसद को जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद को फोन पर धमकी भरा कॉल आया। फोन करनेवाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फोन पर जान से मारने की धमकी दी जाने की सांसद ने पुलिस को शिकायत कर दी है। पुलिस सांसद की शिकायत की जांच में जुटी है और मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है।

एमपी के बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी Mahendra Singh Solanki को यह धमकी दी गई है। महेंद्रसिंह सोलंकी मध्यप्रदेश के देवास शाजापुर लोकसभा सीट के सांसद हैं। सांसद सोलंकी ने बताया कि उन्हें फोन पर धमकी भरा कॉल आया। फोन पर जान से मारने की धमकी आने के बाद सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने पुलिस को शिकायत की। उन्होंने एसपी संपत उपाध्याय से इस घटना की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें : एमपी में अवैध मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नपती का काम शुरु होते ही मच गया हड़कंप

देवास से भाजपा सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी Mahendra Singh Solanki को धमकी मिलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पता चला है कि सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से यूपी से फ़ोन आया था। फ़ोन करनेवाले ने सांसद महेंद्रसिंह को को जान से मारने की धमकी दी।

सांसद को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि सांसद को जान से मारने की धमकी देने के मामले की फ़िलहाल जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :शादी में आने से कर दिया इंकार, फिर अंबानी परिवार ने किया कुछ ऐसा कि दौड़े आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री

इधर पता चला है कि सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को यूपी के कानपुर से किए गए फोन पर यह धमकी दी गई है। हालांकि पुुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही धमकी देनेवाला का पता लगा लिया जाएगा।

देवास Dewas सांसद महेेंद्रसिंह सोलंकी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। दो माह पहले सांसद सोलंकी के घर चोरी हो गई थी। इस केस में पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी Mahendra Singh Solanki सांसद बनने से पहले जज रह चुके हैं। भोपाल जिला न्यायालय में जज के रूप में पदस्थ रहे महेंद्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे। 2019 में महेन्द्र सिंह सोलंकी को भारतीय जनता पार्टी ने देवास शाजापुर संसदीय सीट से लोकसभा उम्मीदवार बना दिया। तब सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर वे चुनाव मैदान में उतर आए।