
mp private schools strike news private schools strike in mp
भोपाल- सोमवार को सुबह से प्रदेशभर के प्राइवेट स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई ठप है। प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल के कारण यह स्थिति बनी है। हालांकि, कई स्कूल हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन अधिकांश स्कूलों ने ट्यूशन फीस और स्कूल खोलने के मामले पर सरकारी निर्णय का विरोध किया है। प्राइवेट स्कूलों की विभिन्न संस्थाओं ने इस मामले में विरोध प्रदर्शन की बात कही है।
सोमवार सुबह आनलाइन पढ़ाई प्रारंभ नहीं की गई। इस संबंध में बच्चों और अभिभावकों के मोबाइल पर मेसेजेस भी डाल दिए गए हैं। स्कूलों में इस समय त्रैमासिक परीक्षा चल रही है, जबकि कुछ स्कूलों में फर्स्ट टर्म एक्जाम्स शुरू होनेवाले थे। अब ये परीक्षाएं भी आगे खिसका दी गई हैं।
ज्यादातर स्कूलों ने फर्स्ट टर्म एक्जाम्स करीब 10—12 दिन आगे खिसकाए हैं। हालांकि इसके कारण अभिभावक चिंतित हो उठे हैं। कई स्कूलों के द्वारा मोबाइल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जानकारी भेजी गई है। विभिन्न एसोसिएशन्स इस मामले में कोर्ट में जाने के संबंध में आज एक बार फिर से प्रदेशभर के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगी।
हालांकि अभिभावक और कुछ संगठन स्कूलों की हड़ताल के विरोध में हैं। जबलपुर में नागरिक उपभोक्ता मंच ने हड़ताल का विरोध करते हुए कोर्ट में जाने की बात कही है। एसोसिएशन ऑफ अन एडेड प्राइवेट स्कूल्स मध्यप्रदेश, सोसायटी फार प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स सोपास, मध्यप्रदेश आदि संगठनों ने हड़ताल को जायज ठहराया है।
Published on:
12 Jul 2021 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
