9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के स्पेशल विमान को भोपाल एयरपोर्ट से 3 घंटे तक उड़ान की अनुमति नहीं मिली, विधायक करते रहे इंतजार

Rajya Sabha Election 2026: मध्यप्रदेश में तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की आशंका, अपने सभी 62 विधायकों को स्पेशल विमान से कर्नाटक ले जा रही कांग्रेस।

2 min read
Google source verification
congress mla

congress mlas karnataka flight delay (एयरपोर्ट पर इंतजार करते कांग्रेस विधायक, सोर्स- पत्रिका)

Rajya Sabha Election MP Congress MLA: मध्यप्रदेश में इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा उबाल मार रहा है। भाजपा ने राज्यसभा की तीसरी सीट पर अपना प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। कांग्रेस को आशंका है कि भाजपा पैसों व अन्य तरीकों से दबाव बनाकर विधायकों से क्रॉस वोटिंग करा सकती है लिहाजा पार्टी के सभी विधायकों को सपरिवार कर्नाटक ले जाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर को कांग्रेस के 38 विधायक उनके परिवार के सदस्यों के साथ कुल मिलाकर 75 लोग स्पेशल विमान से बेंगलुरू जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा। विमान को 3 घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली, इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विमान को जानबूझकर उड़ान भरने से रोका जा रहा है। बता दें कि 22 विधायक रात साढ़े 8 बजे की फ्लाइट से बेंगलुरू जाएंगे।

3 घंटे तक उड़ान नहीं भर सका विमान

मंगलवार दोपहर को स्टार एयरलाइंस के 75 सीटर विमान की स्पेशल बुकिंग कर कांग्रेस के 62 विधायकों को कर्नाटक ले जाया जा रहा है। जहां वो 17 जून तक एक रिसोर्ट में रहेंगे और फिर 18 जून को भोपाल आकर सीधे राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे। कांग्रेस विधायक तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन घंटों तक उन्हें इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में विमान को उड़ान भरने से रोका जा रहा है।

आखिर क्यों रोका गया विमान ?

एक तरफ जहां कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया है कि सरकार के दबाव में विमान को उड़ान भरने से रोका गया, वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक- नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट की डीजीसीए अनुमति के पेपर एयरपोर्ट प्रबंधन के पास जमा नहीं कराए गए थे, इसलिए विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई थी। अब अनुमति जमा कराई गई है तो क्लीयरेंस दे दिया गया है और करीब आधे घंटे में कांग्रेस विधायकों का विमान भोपाल एयरपोर्ट से कर्नाटक के लिए उड़ान भरेगा।

देखें वीडियो-

राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर घमासान

बता दें कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए सियासी घमासान मचा हुआ है। संख्या गणित के हिसाब से तो तीसरी सीट कांग्रेस की नजर आ रही है लेकिन भाजपा ने तीसरी सीट पर महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। तीसरी सीट पर अब कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट के बीच मुकाबला होगा। भाजपा पार्टी के पास अभी तीसरे उम्मीदवार के लिए 48 वोट हैं और तीसरे उम्मीदवार महेश केवट को जिताने के लिए भाजपा को 10 विधायकों के वोटों की जरुरत है, ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराई जा सकती है।