4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संविदा शिक्षकों के लिए आज की सबसे बड़ी खबर, नहीं होंगे एग्जाम!

संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के खतरे में आने के मामले में अधिकारियों से लेकर मंत्री तक किसी के पास जवाब नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Jan 2018, 5:57 PM IST

Samvida Shikshak Bharti Latest News

भोपाल। संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 फिलहाल अटक गई है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड पूरी तैयारियां कर चुका है, लेकिन मप्र शिक्षा विभाग इस मामले में अब आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

सूत्रों के अनुसार अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के लिए संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया था, लेकिन अब सीएम शिवराज सिंह ने अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन के ऐलान के बाद संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर खतरे में आ गई है। संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के खतरे में आने के मामले में अधिकारियों से लेकर मंत्री तक किसी के पास जवाब नहीं है। वहीं ये भी नहीं बताया जा पा रहा है कि अब ये भर्ती प्रक्रिया कब व कैसे होगी और क्या संविदा शिक्षक पदनाम शेष रह जाएगा?

सामने आई ये नई समस्या
नई समस्या यह है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ अध्यापक 'पदनाम' भी समाप्त हो जाएगा। वो सहायक शिक्षक, शिक्षक और वरिष्ठ शिक्षक होंगे। अत: जानकारों का मानना है कि ऐसे में अब संविदा शिक्षक पदनाम भी समाप्त हो जाएगा। उनका ये भी कहना है कि अब सरकार को तय करना है कि स्कूलों में टीचर्स के जो 40 हजार पद रिक्त हैं, उन्हें किस नाम से पुकारा जाए। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि अब सारी कागजी कार्रवाई भी दोबारा की जाएगी।

MUST READ: MP संविदा शिक्षक भर्ती: नए सत्र तक हो जाएंगी नियुक्तियां!

अतिथि शिक्षकों को आरक्षण?...
मप्र संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अतिथि शिक्षकों को 25 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया था। जानकारों का मानना है कि अतिथि शिक्षक इसके बाद भी नाराज ना हों, इसके लिए सरकार बातचीत कर रही थी, परंतु अब जबकि संविदा शिक्षक भर्ती ही बदल जाएगी तो अतिथि शिक्षकों का क्या होगा।

ऐसे में ये सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं कि क्या उनके लिए कोई नई परीक्षा आयोजित की जाएगी साथ ही क्या फिर 40 हजार रिक्त पदों के लिए जिस नए 'पदनाम' से नई प्रक्रिया शुरू होगी उसमें आरक्षण किया जाएगा।

हम पूरी तरह से तैयार...
वहीं परीक्षा को लेकर पीईबी यानि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक अशोक भदौरिया का कहना है कि वो अतिथि शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, परंतु अब जबकि 28 जनवरी हो गई है, तो यह परीक्षाएं किसी भी हालत में फरवरी में आयोजित नहीं कराई जा सकतीं।

MUST READ:अध्यापकों को संविलियन के लिए अभी करना होगा इंतजार!, जानिये क्यों?

वहीं नया शिक्षासत्र अप्रैल 2018 से शुरू हो रहा है। जबकि राज्य शिक्षामंत्री दीपक जोशी ने पूर्व में कहा था कि 1 अप्रैल 2018 नए शिक्षा सत्र से पहले भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी। वहीं सीएम के संविलियन के ऐलान के बाद अब वो भी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं।