मौसम विज्ञानी पीके रायकवार का कहना है कि अभी बहुत ज्यादा तेज बारिश के आसार नहीं है, क्योंकि इस समय कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। मानसून ट्रफ भी ऊपरी हिस्से में है, साथ ही प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम अभी एक्टिव नहीं है। ऐसे में नमी के कारण लोकल एक्टिविटी के चलते गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बन सकती है।