
MPESB Teacher Recruitment 2025 (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)
MPESB Teacher Recruitment 2025: ये खबर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़े काम की है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 6 अगस्त निर्धारित की गई है। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत 10,150 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 2,939 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बता दें कि, प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के जरिए 13 हजार से ज्यादा पदो पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियम के तहत आयु में छूट दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती(MPESB Teacher Recruitment 2025)प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारण किए उम्मीदवारों को पात्रता नहीं दी गई है। केवल डीएलएड धारक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। वे एक ही आवेदन पत्र से सभी योग्य पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Updated on:
18 Jul 2025, 1:45 PM IST
Published on:
12 Jul 2025, 3:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.