वेतनमान 15 हजार 600 रुपए से लेकर 39 हजार 100 रुपए के साथ 5 हजार 400 ग्रेड पे रहेगा। वहीं, राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते दिए जाएंगे। यह सभी वेतनमान छठें वेतन आयोग के अनुसार होंगे, सातवें वेतनमान में तत्स्थानी वेतनमान देय होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।