15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम का 3611 करोड़ का बजट, पानी पीना भी महंगा, जनता पर बढ़ा टैक्स का बोझ

Municipal Corporation Budget: भोेपाल महापौर मालती राय ने 3611 करोड़ 79 लाख 75 हजार रुपए का बजट किया पेश, महापौर राय के कार्यकाल के इस तीसरे बजट में पहली बार टैक्स वृद्धि, जनता की जेब पर डाला डाका...

2 min read
Google source verification
Municipal Corporation Budget 2025

Municipal Corporation Budget 2025

Municipal Corporation Budget: राजधानी के लोगों को इस बार प्रॉपर्टी पर 10% ज्यादा टैक्स देना होगा। पानी और सीवेज चार्ज के लिए भी 15 प्रतिशत ज्यादा चुकाना होगा। नगर निगम ने इन मदों में कर बढ़ा दिए हैं। नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गुरुवार को महापौर मालती राय (Mayor Malti Ray) ने 3611 करोड़ 79 लाख 75 हजार रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले बजट 3300 करोड़ से 300 करोड़ ज्यादा है।

महापौर राय के कार्यकाल के इस तीसरे बजट में पहली बार टैक्स वृद्धि की है। कोरोनाकाल में पहला बजट नहीं आया था। निगम को बजट में ₹110 करोड़ का घाटा उठाना होगा। वहीं, बजट में निगम अध्यक्ष, महापौर, पार्षद और जोन अध्यक्षों की विकास निधि दोगुनी की गई है। इससे शहर में 5.62 लाख प्रॉपर्टी टैक्स व 2.85 लाख जलकर उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा।

टैक्स परिक्षेत्र 1-7 में संपत्ति के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर अरेरा कॉलोनी-एमपी नगर में सबसे ज्यादा और बैरसिया के अररिया में सबसे कम टैक्स लगेगा। सदन में भारी हंगामे के बाद कांग्रेस ने बजट का बहिष्कार कर दिया। इसे कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की।

जनप्रतिनिधियों की दोगुनी निधि, विकास को गति

नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों की विकास निधि दोगुनी की गई है। महापौर निधि 10 करोड़ की गई। नगर निगम अध्यक्ष निधि 5 करोड़, महापौर परिषद सदस्य 1 करोड़, वार्ड नियोजन निधि 50 लाख, जोन अध्यक्ष 10 लाख रुपए की गई। अब क्षेत्र में जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर तेजी से विकास कार्य कर सकेंगे।

भो पाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने 2025-26 के लिए 865 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। संभागायुक्त संजीव सिंह, बीडीए सीईओ श्याम वीर सिंह ने गुपचुप तरीके से इसे मंजूरी दी। पुरानी के साथ 6 नई योजनाओं की राशि तय की है। मेट्रोपोलिटन रीजन का प्रस्ताव खास है।

भोपाल समेत पास के जिलों को मिलाकर 8000 हेक्टेयर जमीन पर योजना बनेगी। बीडीए पहली बार बिजली के बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेगा। पावर ग्रिड इंडिया के लिए एयरोसिटी योजना में प्लॉट केपी 10 व 11 में कमांड सेंटर बनाएगा। पावर ग्रिड ने ₹358 करोड़ बीडीए को दिए। बावड़िया, हिनोतिया आलम, एयरोसिटी योजना बढ़ाई है। मिसरोद-बर्रई 45 मीटर मास्टर प्लान रोड को ₹120 करोड़ रखे हैं। पहली बार टीडीआर के दो नए प्रोजेक्ट। जिनकी जमीनें, सड़क व ऐसे प्रोजेक्ट में आई, उन्हें टीडीआर में विकास के अधिकार।

ये भी जानें

- एयरोसिटी एक्सटेंशन प्रोजेक्ट।

- हिनोतिया आलम नगर विकास योजना।

- भैरोपुर, मिसरोद, बगली नगर विकास योजना।

- विद्यानगर आइएसबीटी का काम इसी साल पूरा करने 60 करोड़ रुपए रखे।

- विद्यानगर चरण तीन के लिए 17 करोड़ रुपए रखे हैं।

- मिसरोद फेज 1,2 और विद्यानगर फेज 1,2 के लिए 132 केवी नया सब स्टेशन बनेगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए।

ये भी पढ़ें: मातम में बदली गणगौर की खुशियां, एक साथ उठेंगी आठ अर्थियां, गांव में मची चीख-पुकार

ये भी पढ़ें: Jaipur bomb blast: हर सवाल पर आतंकी फिरोज खान का एक ही जवाब- मैं नहीं जानता