
अब 7 दिन के लिए भी मिल सकेगा शराब ठेका
भोपाल। शराब ठेकेदारों द्वारा ठेके न संचालित करने के बाद आबकारी विभाग ने नए नियम जारी की है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किसी भी ठेकेदार को 7 दिनों के लिए भी दुकानें चलाने का लाइसेंस दिया जा सकेगा। यही नहीं अब एक ठेकेदार को एक लाइसेंस पर पांच ग्रुप से अधिक की दुकाने नहीं मिलेगी। ठेकेदारों के शराब ठेके निरस्त होने के बाद से आबकारी विभाग सरकारी तौर पर शराब दुकानें संचालित करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत भी हो गई है, लेकिन विभाग के लिए शराब दुकानें चलाना कठिन है। लिहाजा नए व्यवस्था बनाते हुए अब छोटे ठेकेदारों को भी आगे आने का मौका दिया जाएगा। जिस स्थान पर अभी दुकानें थी वहां वही नई दुकानें होंगी।
आबकारी विभाग ने खुद ही दुकानें खोल दी
गौरतलब है कि शराब दुकानों को लेकर लंबे समय से ठेकेदारों और सरकार के बीच ड्यूटी विवाद चला आ रहा है मामला नहीं सुलझा तो अब भोपाल और इंदौर में आबकारी विभाग ने खुद ही दुकानें खोल दी हैं करीब ढाई महीने बाद खुली शराब दुकानों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई भोपाल में 32 दुकानें खोली गई सभी दुकानों पर आबकारी विभाग की टीमों को तैनात किया गया है कर्मचारी शराब बिकवा रहे हैं और पुलिस और होमगार्ड के जवान भी दुकानों के बाहर तैनात हैं।
Published on:
12 Jun 2020 11:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
