
बढ़ रहा है ओमिक्रॉन का खतरा, केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी अहम चिट्ठी
भोपाल. देशभर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी आ गई है। वहीं, ओमिक्रॉन नामी एक नया वेरिएंट लगातार केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। कोरोना संक्रमण के प्रसार की जांच करने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को चिट्ठी के जरिए एडवाइज़री जारी की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इन मामलों की निगरानी के लिए खास तरह के कंट्रोल रूम बनाने की सलाह दी है। उन्होंने आगे ये भी कहा है कि, महामारी की बढ़ती स्थिति में होटलों को अस्पतालों से जोड़ दिया जाए। उन्होंने जिला/उप-जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और कोविड डेडिकेटेड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्टर की समीक्षा करने की भी सलाह दी है।
प्रदेश में लगातार पाव पसार रहा है कोरोना, ओमिक्रॉन के मामले भी आ रहे समने
वहीं, बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अन्य जिले भी फिर से संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। पिछले तीन दिनों के अंदर रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या में ढाई गुना से ज्यादा उछाल आया है। वहीं, ओमिक्रॉन के प्रदेश में अब तक 11 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 10 लोग केवल इंदौर से हैं, जबकि 1 संक्रमित छिंदवाड़ा में मिल है।
कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video
Published on:
2 Jan 2022, 9:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.