30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार बाइक सवार ने ली बुजुर्ग की जान

लापरवाही से वाहन चलाने पर हो रहे सड़क हादसे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Govind Prasad Agnihotri

•

Updated: 13 Sep 2021, 1:44 AM IST

one killed in road accident in bhopal

तेज रफ्तार बाइक सवार ने ली बुजुर्ग की जान

भोपाल. राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक्सीडेंट के बाद घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल की टक्कर से बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने लापरवाह बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ईंटखेड़ी पुलिस ने बताया कि मनीखेड़ी कोट निवासी 60 वर्षीय रमेश सिलावट पुत्र निर्भय सिंह परिवार सहित रहता था। शुक्रवार को वह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहे बायपास रोड से सड़क से कहीं जा रहा था। तभी रास्ते में उसे तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे शनिवार रात को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुुची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने पड़ताल की, तो सामने आया कि लापरवाह मोटरसाइकिल चालक की टक्कर से यह एक्सीडेंट हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।

रेलवे पटरी के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत
इधर, सूखी सेवानिया थाना इलाके में शनिवार सुबह 8 बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे खबर मिली थी कि सूखी भदभदा रेलवे पटरी के पास युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, उसकी उम्र करीब 45 वर्ष होना बताई जा रही है। पुलिस का कहना है उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।