27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 एकड़ के मैदान में 1 हजार कारों व 50 बसों की पार्किंग सुविधा होगी

स्मार्ट सिटी योजना के तहत संवारा जाएगा टीटी नगर दशहरा मैदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 8 Oct 2018, 8:40 PM IST

play ground

14 एकड़ के मैदान में 1 हजार कारों व 50 बसों की पार्किंग सुविधा होगी

रैलियों, सामाजिक कार्यक्रमों के साथ स्पोट्र्स और योग की मिलेगी सुविधा

भोपाल. स्मार्ट सिटी योजना के तहत टीटी नगर दशहरा मैदान आने वाले दिनों में स्मार्ट लुक में नजर आएगा। यहां राजनीतिक रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ ही लोगोंं को स्पोट्र्स और योग की सुविधा भी मिलेगी। खास बात यह है कि मैदान में पार्किंग पूरी तरह अंडरग्राउंड रहेगी। शहर में पहली बार अंडरग्राउंड बस पार्किंग बनने जा रही है। अगले डेढ़ से दो साल में मैदान पूरी तरह से स्मार्ट हो जाएगा।
स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसरों की माने, तो आमतौर पर दशहरा मैदान में आयोजनों के दौरान पार्किंग एक बड़ी समस्या रहती है। दशहरा मैदान के आस-पास के हिस्से में स्मार्ट सिटी डेवलप की जा रही है। ऐसे में इस मैदान को भी आधुनिक रूप दिए जाने की योजना है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने इसका डिजाइन तैयार कर लिया है। इस मैदान पर सालभर कोई न कोई आयोजन होता रहता है। आयोजकों को यहां हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये है योजना
राजनीतिक रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ स्पोट्र्स, योग की सुविधा के साथ ही कलरफुल लाइटिंग और फाउंटेन लगेंगे।
14 एकड़ में फैले मैदान को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। किड्स जोन भी बनेगा।
यहां कियोस्क और मेंटेनेंस ऑफिस की भी सुविधा रहेगी।


दशहरा मैदान में एक साथ 1 हजार कारों के साथ 50 बसों की पार्किंग सुविधा होगी। बेसमेंट व इसके ऊपर दो पहिया व साइकिल पार्किंग भी लोगों को मिलेगी। टॉयलेट व कियोस्क बनाए जाएंगेे।


इसका प्लानिंग एरिया 56 हजार 738 वर्गमीटर है। मैदान में कई जगह चार्जिंग पॉइंट होंगे। सोलर पैनलों से बिजली तैयार करेंगे।0 मैदान की खूबसूरती बढ़ाने आर्ट व आकृतियां बनाई जाएंगी।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत टीटी नगर दशहरा मैदान को विकसित किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसके टेंडर जारी होने जा रहे हैं। इस पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
आलोक शर्मा, महापौर, नगर निगम भोपाल