10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: जल्द ही होगी पटवारियों की भर्ती, मिलेगी समयबद्ध पदोन्नति!

पटवारी आम लोगों के बीच अपनी इमेज बदलने का प्रयास करें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Mar 2018, 3:10 PM IST

patwari bharti

भोपाल। मध्यप्रदेश में पटवारियों की जल्द ही 9 हजार से अधिक पटवारी भर्ती होंगी और उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय भी लिया जाएगा। साथ ही पटवारियों की समयबद्ध नीति बनाने पर विचार भी किया जाएगा। यह बात राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रदेश पटवारी संघ के कार्यकारणी समारोह में कही।

राजस्व,विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मध्यप्रदेश पटवारी संघ की कार्यकारणी के शपथ-विधि समारोह में बताया की पटवारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

साथ ही पटवारियों की समयबद्ध पदोन्नति की नीति बनाने पर विचार किया जायेगा। मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आगे बताया कि सरकार कर्मचारियों को अपने से अलग नहीं मानती।

उन्होंने कहा कि जल्द ही 9 हजार से अधिक पटवारी आपके परिवार में शामिल होंगे। इससे आपके काम का बोझ हल्का होगा। उन्होंने कहा कि पटवारी आम लोगों के बीच अपनी इमेज बदलने का प्रयास करें।

जानकारी के अनुसार संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री का शाल-श्रीफल और संघ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। गुप्ता ने कार्यकारणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इसी के साथ समारोह में पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान विभिन्न जिलों से आये पटवारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वहीं पिछले दिनों पटवारियों के मामले में किए जा रहे परिवर्तन के संबंध में राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशMP Vyapam Patwari Joining Date 2018 देते हुए कहा था कि पटवारियों को उनकी पसंद के जिले में पदस्थ किया जाए। जबकि जिला कैडर होने की वजह से अब तक जिले के बाहर पटवारियों को पदस्थ नहीं किया जाता था।

मंत्री गुप्ता ने यह निर्देश दिया है कि नए भर्ती होने वाले नौ हजार से ज्यादा पटवारियों की काउंसलिंग के बाद अप्रैल से प्रशिक्षण MP Vyapam Patwari Bharti Joining Date 2018शुरू कराया जाए।

इसके लिए सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों की सूची पहले से तैयार कर ली जाए। 10 फरवरी तक पटवारियों को मोबाइल लेने के लिए राशि उपलब्ध करा दी जाए। इसके बाद कोई राशि इस काम के लिए नहीं दी जाएगी।

आयुक्त भू-अभिलेख एम सेलवेन्द्रन ने बैठक में बताया कि नए पटवारियों का प्रशिक्षण नए पाठ्यक्रम से होगा। इसमें चार माह का सैद्धांतिक और दो माह का व्यावहारिक प्रशिक्षणMP Vyapam Patwari Bharti Date 2018 दिया जाएगा। इसमें पूरा जोर कम्प्यूटर पर रहेगा।

दरअसल विभाग सीमांकन, गिरदावरी सहित अन्य कामकाज में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है। इसके पीछे मंशा राजस्व मामलों का तेजी से निराकरण करना है।