
शरीर की चर्बी पिघलाकर तेज़ी से वज़न घटाती है मूंगफली, बस इस तरह कर लें सेवन
भोपाल/ आमतौर पर लोग सर्दियों के सीज़न में मूंगफली का सेवन ज्यादा करते हैं। स्वाद के साथ साथ सेहत से भरपूर मूंगफली में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। कई लोग इसे मज़ाक के तौर पर इंडियन काजू भी कहते हैं। हालांकि, इसके गुणों पर गौर किया जाए तो, ये काजू से कम गुणकारी नहीं है। मूंगफली में ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और तो और इसके सेवन से शरीर की चर्बी काफी तेज़ी से घटाकर वज़न कम किया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये बिल्कुल सत्य है कि, मूंगफली के सेवन से वजन भी कम करके एकदम फिट शरीर पाया जा सकता है। हालांकि, इसमें मूंगफली खाने का तरीका और समय बहुत महत्व रखता है। आइये जानते हैं इसके बार में...।
इस तरह मूंगफली खाकर घटाया जा सकता है वजन
-मेटाबॉलिज्म सुधारे
मूंगफली के अंदर पाए जाने वाले तत्व मेटाबॉलिज्म के लिए कारगर माने जाते हैं और इन तत्वों की मदद से मेटाबॉलिज्म सही से कार्य करता है। मेटाबॉलिज्म सही होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर खुद कई बीमारियों से अपनी रक्षा कर लेता है। बता दें कि, मेटाबॉलिज्म मज़बूत होने से शरीर किसी भी अंग में कार्बोहाइड्रेट की वृद्धि नहीं होने देता। कार्बोहाइड्रेट कीअधिकता ही हमारे शरीर में फैट बढ़ाती है। मूंगफली का सेवन शरीर में कार्बोहाइड्रेट नहीं बढ़ने देता।
-ओवर ईटिंग से बचाए
मूंगफली में भरपूर में फाइबर होता है, जो शरीर को ज़रूरी पोषण प्रदान करता है। शरीर में पर्याप्त एनर्जी होने के कारण हमें भूख नहीं लगती। इसलिए जिन लोगों को ज्यादा भूख लगती है उन्हें मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मूंगफली को खाने से भूख मर जाती है और ऐसा होने पर आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। गौरतलब है कि ओवरईटिंग करने की वजह से ही कई लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। क्योंकि, ज्यादा खाना खाने से हमारे शरीर में फैट बढ़ने लगता है, जो जगह जगह चर्बी के रूप में इक्ट्ठा हो जाता है।
-तेजी से करे कैलोरी बर्न
मूंगफली खाने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है और कैलोरी बर्न होने से वजन अपने आप ही कम होने लगता है। इसके अलावा मूंगफली खाने से मोनोअनसैचुरेटेड फैट को भी कम किया जा सकता है। इसलिए जो लोग वजन कम करने में लगे हैं वो मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल कर लें।
-इस तरह से करें मूंगफली का सेवन
मूंगफली का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। कई लोग इसको सीधे तौर पर खा लेते हैं। जबकि कुछ लोग चावल, पोहा या सब्जी के अंदर इसको डालकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आप जिस तरह से चाहें मूंगलफली का सेवन करें मूंगफली आपको फायदा ही पहुंचाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
-अधिक मात्रा में मूंगफली खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए आप मूंगफली का सेवन ज्यादा ना करें।
-जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की बीमारी है वो लोग मूंगफली खाने से बचें। क्योंकि इसे खाने से रक्तचाप और अधिक बढ़ सकता है।
Published on:
16 Oct 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
