आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में उद्योग विभाग 18 अक्टूबर को प्रदेश के इंदौर में मैग्नीफिसेंट एमपी समिट आयोजित करने जा रही है, जिसमें सरकार द्वारा निवेशकों को दी जाने वाली सौगातों का ब्योरा रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि, इस बार समिट में देश-विदेश के लगभग 900 से ज्यादा बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। इनमें 700 से अधिक उद्योगपतियों ने समिट में शामिल होने की सहमति दे दी है। इसमें आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, आदि गोदरेज सहित कई अन्य जाने-माने उद्योगपति हिस्सा लेंगे। अंबानी ब्रदर्स समेत करीब 200 से अधिक उद्योग पतियों की सहमति मिलना अभी बाकि है। इनमें 300 से ज्यादा कंपनियों के चेयरमैन, प्रेसीडेंट और एमडी हैं। इनके अलावा 200 से अधिक सीईओ, ईडी, जीएम, बिजनस हेड , सीएफओ और स्टेट हेड आदि हिस्सा लेंगे। मैग्नीफिसेंट एमपी में 70 से ज्यादा कंपनियां एग्जिबिशन स्टाल लगाएंगी। उद्घाटन सत्र में विजुअल होलोग्राफिक शो होगा। सरकार ने मीट के माध्यम से करीब एक लाख करोड़ के निवेश की संभावना जताई है। अगर सबकुछ सरकार के अनुमान के अनुसार हुआ तो आगामी समय में प्रदेश में बंपर नौकरियों के द्वार खुल जाएंगे।