
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल की कीमतों नहीं बढ़ रही उपभोक्ता हैरान, जानें लखनऊ में आज का रेट
भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) की ओर से आज लगातार 10वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol and Diesel) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 14-15 पैसे घटी थी। लेकिन अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है।
बात मध्यप्रदेश की करें तो राज्य के हर जिले में पेट्रोल के दाम तो 108 से 113 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से हो गए हैं। वहीं राजधानी भोपाल (Bhopal Petrol Price) में आज पेट्रोल और डीजल (Bhopal Diesel Price) के दामों में कल के मुकाबले स्थिरता नजर आई।
जानिए क्या है भोपाल का रेट
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद अब थोड़ी राहत मिली है। आज 15 सितंबर को राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल 109.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.43 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल 109.67 पैसे प्रति लीटर और डीजल 97.49 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. तो वहीं जबलपुर में पेट्रोल 109.65 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 97.47 रुपये प्रति लीटर के रेट पर पहुंच गया है. साथ ही ग्वालियर में पेट्रोल 109.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.33 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतें
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Updated on:
15 Sept 2021 10:49 am
Published on:
15 Sept 2021 10:49 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
