12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के जरिए मिशन 2023 में जुटी भाजपा, इस बार आदिवासी वोटरों पर नजर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के जरिए मिशन इलेक्शन 2023 की तैयारी में है भाजपा...। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 47 सीट हैं आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित...।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Nov 12, 2021

12nov.png

भोपाल। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव 2018 में आदिवासियों ने भाजपा को झटका दिया था, जिससे सबक लेकर भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के मेगा शो से आदिवासी हितैषी होने का संदे देगी। इसी को लेकर 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है।

सरकार ने हर संबंधित विभाग को इसके लिए लक्ष्य दिए हैं, वहीं भाजपा ने मंडल स्तर तक कार्यक्रम को लाइव करने की तैयारी की है। भाजपा आदिवासी समुदाय के बड़े चेहरों को कार्यक्रम में जोड़ेगी। साथ ही आदिवासी वर्ग के विधायक, सांसद, नेता और अन्य प्रबुद्धजन बुलाए जाएंगे। भाजपा की तैयारी इसे 2023 के लिए चुनावी शंखनाद की तरह करने की है।

यह भी पढ़ें

इधर, वोटों के लिए कांग्रेस भी सतर्क

आदिवासी वोट बैंक का महत्व कांग्रेस भी समझती है। इस कारण कांग्रेस भी सतर्क है। कांग्रेस उसी दिन जबलपुर मेंजनजातीय सम्मेलन कर रही है। कांग्रेस इस आयोजन के जरिए भाजपा के आयोजनमें आदिवासी समुदाय की शिरकत को बांटने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस अब भी आदिवासी समुदाय के साथ है।

पीएम मोदी बड़ा फैक्टर

भाजपा ने समझ लिया है कि पीएम मोदी वोट बैंक के लिहाज से बड़ा फैक्टर है। 2018 में जब प्रदेश में भाजपा के हाथ से सत्ता फिसली तो हालात विपरीत थे, लेकिन 2019 में पीएम और सीएम शिवराज सिंह चौहान के चेहरे के सहारे बाजी पलट गई। इसलिए मोदी और शिवराज की फेस वेल्यू को समझकर अब भाजपा अभी से मोदी व शिवराज के सहारे आदिवासी वोटबैंक को अपनी ओर करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें

एक नजर

यह भी पढ़ें

यह है हार-जीत का गणित