6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात से सीधे आएंगे पीएम मोदी, जन्म दिन पर केक नहीं काटने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्म दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के श्योपुर आएंगे...। भाजपा अध्यक्ष ने केक काटने और अन्य अनुष्ठानों से परहेज करने की दी सलाह...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 13, 2022

modi1.png

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) अपने जन्म दिवस (17 सितंबर) पर मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के दौरे पर आ रहे हैं। वे श्योपुर (sheopur) जिले के कूनो नेशनल पार्क (kuno national park) में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी अपने जन्म दिवस पर गुजरात में अपनी मां से आशीर्वाद लेने के बाद सीधे श्योपुर पहुंचेंगे। उनके आने से पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राज्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर रहा है कि इस मौके पर कोई भी केक न काटे और अन्य अनुष्ठानों से भी परहेज करें। पीएम का जन्म दिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाए।

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को मनाया जाएगा। पीएम मोदी इस मौके पर अपनी मां से आशीर्वाद लेने के बाद सीधे श्योपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी के जन्म दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश सरकार भी विशेष आयोजन की तैयारी में थी, लेकिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गाइडलाइन जारी कर कहा है कि 17 सितंबर को मोदी के जन्म दिन का केक काटने और इस तरह के अन्य अनुष्ठानों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएं। इस दौरान रक्तदान शिविर, सेमिनार, पौधरोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इससे पहले मध्यप्रदेश समेत सभी राज्यों को पत्र लिखकर कार्यक्रमों की लिस्ट भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ेंः

73 साल बाद भारत में दिखेगा चीता, तीन सेकंड में पकड़ लेता है 103 की रफ्तार
टाइगर स्टेट के बाद 'लेपर्ड स्टेट' भी बन सकता है मध्यप्रदेश

अफ्रीकी चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे

पीएम मोदी 17 सितंबर को श्योपुर जिले के कूनो में आएंगे। वे यहां 8 चीतों (5 मादा और तीन नर) को बाड़े में छोड़ेंगे। यह चीते अफ्रीका, नामीबिया से भारत लाए जा रहे हैं। कूनो में इन चीतों को छोड़ने के पीछे वजह यह है कि यहां का वातवरण चीतों के अनुकूल है और पथरीली जमीन भी है। आज से 72 साल पहले कभी इसी इलाकों में चीते थे, लेकिन वे अब पूरे भारत से लुप्त हो गए हैं। इतने सालों बाद अब दोबारा से भारत की धरती पर चीते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ेंः

20 चीतों के रहने की क्षमता है कूनो नेशनल पार्क में, सबसे बड़ा है वन क्षेत्र
विशेष कैमरे से होगी चीतों की निगरानी, अंधेरे में एक किमी तक रखी जा सकेगी नजर
अफ्रीका से आने वाले हैं चीतें, स्वागत के लिए तैयार है नेशनल पार्क