1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकर ने डुप्लीकेट चाबी से माल उड़ाया, खरीददार समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने विनय को चोरी का माल खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार किया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Arvind Khare

Mar 15, 2016

thief

thief

भोपाल।
नौकर ने दुकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और दुकान से माल पार कर दिया। दुकान मालिक ने इसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई। पुलिस ने ऑटो नम्बर के आधार पर धरपकड़ की तो कडि़यां जुड़ती चली गईं। पुलिस ने नौकर समेत दो ऑटो चालकों और चोरी का माल खरीदने वाले समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला एमपीनगर थानाक्षेत्र का है पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना पुलिस के मुताबिक आकृति ईको सिटी शाहपुरा निवासी हरचरण सिंह की एमपी नगर जोन टू में रमन मेटल्स के नाम से दुकान है। रविवार को हरचरण की दुकान से एल्यूमिनियम की स्क्रेप चोरी चली गई। हरचरण ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस पड़ताल के दौरान लोडिंग ऑटो एमपी 04 एलसी 6394 स्क्रेप ले जाते मिला। पुलिस को ऑटो चालक भीमनगर निवासी जीवन ने बताया कि विजय खरात और राकेश ऑटो किराए से लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने विजय और राकेश को थाने ले लाकर पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। दोनों आरोपी हरचरण की दुकान पर काम करते हैं। विजय ने दुकान की डुप्लीकेट चाबी बना रखी थी। इसी से वह रविवार के दिन दुकान से माल पार करके ले गया था। दोनों ने चोरी का माल चूनाभट्टी निवासी विनय कुमार शर्मा को बेचना बताया। पुलिस ने विनय को चोरी का माल खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है।