भारत मे तैनात यूएनडीपी की प्रतिनिधि शोकआ नोडा ने कहा आगामी 3 वर्ष तक इस अभियान के द्वारा भोपाल संभाग के सभी नौजवानों को नशा मुक्ति अभियान के तहत ओरिएन्टेशन प्रोग्राम, हेल्थ चेकअप प्रोग्राम, ड्रग एडिक्ट को सेंसेटाइजेशन स्कूल एवं कालेजों में बच्चों के माता पिताओं को ओरिएन्टेशन प्रोग्राम के तहत जोड़ा जाएगा । एडिशनल कन्ट्री डायरेक्टर यूएनडीपी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि भारत में लगभग चार लाख मौतें नशे के कारण होती हैं । इसलिए नवोत्थान का मुख्य उद्देश्य यूथ को टारगेट करना है।
कल्पना श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त भोपाल संभाग बनाने के लिए नशीलें दृव्यों की सप्लाई एवं डिमांड दोनों में कमी लाने के लिए नवोत्थान अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि डिमांड में कारोबार रोकने के लिए जमीनी स्तर पर सर्वे कराया जाएगा।