script

अद्भुत संकेत जो देते हैं आने वाले अच्छे या बुरे समय की जानकारी

locationभोपालPublished: Apr 12, 2019 01:55:36 pm

आपका खानपान तक देता है भविष्य के संकेत, जाने कैसे?

god sings

अद्भुत संकेत जो देते हैं आने वाले अच्छे या बुरे समय की जानकारी

भोपाल। अपने आने वाले भविष्य को लेकर लोग हमेशा से ही जानने का प्रयास करते रहे हैं। इन्हीं सब के चलते मनुष्य भविष्य में होने वाली घटनाओं से भी पूर्व में ही परिचित हो जाना चाहता है, ताकि वह समय रहते इनमें सुधार कर सके।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इन्हीं सब के चलते भविष्य बताने की कई प्रकार की पद्धतियों का निर्माण किया गया। पर क्या आप जानते हैं कि ईश्वर ने इससे पहले ही हमें ये सारी जानकारियां हम तक पहुंचाने की व्यवस्था Signals of God for your life in hindi कर दी थी, लेकिन जागरुकता के अभाव में हम ये सब भूलते चले गए।

उनके अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाएं घटित होती हैं। जहां शुभ संकेत भविष्य की शुभता को दर्शाते हैं। वहीं जब भी कोई अशुभ घटना होती है तो यह महज कोई संयोग नहीं होता है। बल्कि अधिकतर पूर्व में अशुभ संकेतों से इस संबंध में घटनाओं की तरफ इशारा मिल चुका होता है।

वहीं अच्छे या बुरे समय की जानकारी के ये संकेत आज भी हमें कई बार पहले ही मिल जाते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम इन्हें या तो समझ नहीं पाते या यूं ही शायद मन का भ्रम हो सोचकर छोड़ देते हैं।

पंडित शर्मा के अनुसार ऐसे संकेत सोते समय सपने कई बार आते हैं, लेकिन इनका आना आम बात है ये सोचकर हम इन पर विश्वास ही नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न ज्योतिष शास्त्र में भी सपनों का विशेष महत्व होता है।

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक जहां कुछ सपने हमें शुभ फल का संकेत देते हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ सपने हमारे साथ भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं की ओर भी इशारा करते हैं।


इन्हीं सपनों में हम कई बार कई तरह के चीजों को खाते हुए का सपना भी देखते हैं। क्या आप जानते है सपने में खाए जाने वाले ये पदार्थ भी हमें आने वाले समय का एक खास संकेत देते है। यदि नहीं तो आइये जानते हैं कैसे…

सपने में खाद्य पदार्थ और उनके संकेत!…
: माना जाता है कि सपने में आंवला खाते हुए दिखना मनोकामना पूर्ण होने की ओर संकेत करता है, वहीं अगर आप सिर्फ आंवला देखते हैं तो आपकी इच्छा अधूरी रह सकती है।

: इसके अलावा सपने में अदरक खाते हुए देखना मान सम्मान में बढोतरी की ओर इशारा करती है।

: सपने अनानास खाते हुए दिखना ये इशारा करता है कि आपको पहले परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उसके बाद राहत मिलेगी।

: वहीं आइसक्रीम खाते दिखने का जो अर्थ माना जाता है उसके अनुसार आपकी जिंदगी सुख शांति से व्यतीत होगी।

: जबकि अगर आपको सपने में अखरोट केवल दिखता है तो इसे आने वाली खुशी का संकेत माना जाता है। वहीं सपने में अखरोट खाते का दिखना धन में बढ़ोत्तरी होने के संकेत मिलते है।

: इसके अलावा सपने में अजवाइन खाते हुए दिखने का मतलब अच्छी सेहत से लगाया जाता है।

: माना जाता है अगर आप सपने में आम खाते हुए दिखाई दें तो इसका संबंध धन और संतान सुख मिलने से होता है।

: वहीं इमली के संबंध में मान्यता है कि सपने में इमली खाते हुए दिखना जहां औरत के लिए शुभ है, वहीं पुरुष के लिए इसे अशुभ माना जाता है।

 

 

 

तरक्की और कष्ट मिलने के संकेत…
इसके अलावा स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने आपको निकट भविष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं।

ये सपने : बताते हैं अच्छे और बुरे समय के बारे में!…
– स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर आपको सपने में सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है, यानी आपके घर में संतान का जन्म हो सकता है। यह सपना धन लाभ का भी सूचक-माना जाता है।

– जबकि सपने में उल्लू दिखना बड़ा अशुभ संकेत माना जाता है। इससे धन हानि के अलावा कोई अशुभ घटना होने की आशंका रहती है।

– इसके अलावा सपने में जेब कटते हुए देखते हैं तो यह धन हानि का संकेत है। फटी हुई जेब का दिखना भी नुकसान का इशारा या सूचक-माना जाता है।

– वहीं यदि सपने में आप आम से लदे हुए पेड़ को देखते हैं तो यह घर में खुशखबरी का संकेत माना जाता है।

– जानकारों के अनुसार सोते में यदि आपको भगवान शिव का मंदिर दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपको दो पुत्रों का वरदान माना जाता है। वहीं कुछ लोग शिव मंदिर दिखने का मतलब बीमारियों आपको जल्द ही बीमारियों से छुटकारा का भी बताते हैं।

– इसके अलावा सपने में छोटे बच्चे को खेलते हुए देखने के संबंध में कहा जाता है कि इसका अर्थ है कि आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और संतान प्राप्ति का योग बनेगा।

– जबकि स्वपन में महिलाओं का सेब खाते हुए देखने का मतलब घर में आने वाली खुशखबरी से लगाया जाता है। ऐसे में माना जाता है कि वह मां बन सकती हैं। वहीं गोद में और फलों की टोकरी देखने का मतलब भी संतान प्राप्ति माना गया है।

– इसके ठीक विपरीत सपने में बाढ़ का देखना भी धन हानि का संकेत माना जाता है।

 

अनहोनी के 6 संकेत…
किसी भी व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाएं घटित होती हैं। और मान्यता के अनुसार अधिकतर इन होने वाली घटनाओं के संबंध में हमें पूर्व में ही संकेत भी मिल जाते हैं, लेकिन कभी जानकारी के अभाव में तो कभी व्यस्त्ता के चलते हम इस ओर ध्यान ही नहीं दे पाते…

ऐसे भी मिलते हैं आने वाले बुरे वक्त के संकेत!…
: माना जाता है कि जब अचानक बार-बार घड़ी बंद होने लगे और उसका शीशा टूटने लगे या फिर खिड़कियों पर लगे कांच के शीशे चटकने लगे तो समझ जाएं आपके ऊपर और आपके परिवार के ऊपर कोई गंभीर संकट आने वाला है।

 

 

: इसके अलावा ये भी माना जाता है कि दूध को ऊबालते समय बार-बार दूध का गिरना भी आने वाले समय को लेकर अशुभ संकेत होता है।

: वहीं कहा जाता है कि जब रसोईघर में रखे कांच के बर्तन टूटने लगे तो समझ जाना चाहिए कि आपके ऊपर कोई बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है।

: जब किसी शुभ आयोजन में व्यावधान उत्पन्न होने लगे तो जानकार कहते हैं कि ऐसे में ये समझ लेना ठीक है कि आने वाले साल में आपके ऊपर विपत्ति के बादल मंडराने वाले है। इस संकट को दूर करने के लिए अपने घर पर सुंदरकांड का पाठ करवाएं।

 

 

 

: इसके अलावा यह भी कहा जाता हे कि अचानक जब कभी आपके छत या आंगन में कोई हड्डी की टुकड़ा आकर गिर जाए तो आने वाले समय में आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

: वहीं जब घर की छत से अचानक प्लास्टर टूट कर गिरने लगे और दीवारों में दरारें दिखने लगे तो इस संबंध में मान्यता है कि यह संकेत आपके लिए अशुभ हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो