19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल
Video: कानून लागू करने में सरकार असमर्थ! जानिये ऐसा क्यों बोले तोगड़िया
Play video

Video: कानून लागू करने में सरकार असमर्थ! जानिये ऐसा क्यों बोले तोगड़िया

कई मामलों को लेकर दिखाए तीखे तेवर...

Google source verification

सीहोर@सुनील शर्मा की रिपोर्ट…
अंतरराष्ट्रीय हिन्दूपरिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया शनिवार को हिन्दूदीक्षा समारोह में भाग लेने सीहोर पहुंचे। बड़ा बाजार में धर्मसभा में संबोधन के दौरान उन्होंने देश में अवैध घुसपैठियों पर तीखे तेवर दिखाए।

इशारों ही इशारों में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक एक भी बंगलादेशी को बांग्लादेश नहीं भेजा। अब सरकार ने 40 लाख नमूने (घुसपेठी) असम में खोज निकाले हैं। इनको देश से वापस भेजने की जिम्मेदारी सरकार की है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने पर गृह युद्ध की धमकी दिए जाने के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कि देश मे पौने 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं, जो भोपाल, अहमदाबाद, दिल्ली सभी प्रदेशों में हैं। सभी दलों की सरकार बांग्लादेशी घुसपेठियों को बाहर करके देश की रक्षा करने का संकल्प दिखाए।

वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गौ हत्या का कानून सरकार ने बनाया लेकिन कानून लागू करने में सरकार असमर्थ नजर आ रही है। गौ हत्या के कारण हो रही हत्या की जिम्मेदार जनता नहीं सरकार है।
वहीं राम मंदिर के मुद्दे को लेकर तोगडिय़ा ने कहा कि सरकार आधी रात को जीएसटी कानून बना देती है, लेकिन राम मंदिर को लेकर कोई कानून नहीं बनाया जा रहा है। राम मंदिर बनाने की जिम्मेदारी अब हम हिन्दुओं की है। मंदिर निर्माण को लेकर सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संकल्प दिलाया। आयोजन में कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा के साथ संकल्प दिलाया गया।