4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सप्ताह भर के अंदर प्रदेश में मानसून की दस्तक, भोपाल में 12 से 14 के बीच

अभी तक देशभर में समय से पहले पहुंच रहा मानसून, प्रदेश में भी समय पर आने की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 5 Jun 2018, 7:42 AM IST

pre-monsoon

सप्ताह भर के अंदर प्रदेश में मानसून की दस्तक, भोपाल में 12 से 14 के बीच

भोपाल. मानसून की यदि यही रफ्तार जारी रही तो प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर यह जोरदार दस्तक दे देगा। राजधानी भोपाल में भी इसके निर्धारित समय से एक दिन पहले पहुंचने की संभावना है। 15 से 16 जून तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते राजधानी में तापमान एक बार फिर ४२ डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। हालांकि सोमवार को राजधानी में उमस ने लोगों को खूब परेशान किया।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एवं मौसम विशेषज्ञ एसके नायक के अनुसार 18 मई को मानसून ने दस्तक दी है। अब तक की इसकी प्रगति के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून समय से पहले पहुंचा है। दक्षिण के अधिकांश हिस्सों को कवर करने के बाद पूर्वी व पूवोत्तर राज्यों, मध्य भारत और पश्चिमी तटों पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश में ०९ से ११ जून के आसपास पहुंच सकता है।

राजधानी भोपाल में इसके 12 से १४ जून तक पहुंचने की संभावना है। जबकि भोपाल में मानसून के पहुंचने की औसत तिथि १३ जून है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से यह लगभग 05 से 07 दिन की देरी से आता रहा है। इस बार 15 से 16 जून तक संभवत: पूरे मध्य प्रदेश में पहुंच जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से ०२ डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान २९ डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य तापमान से ०२ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इधर रविवार को भी प्रीमानसून एक्टिविटी राजधानी में लगातार जारी है। इसके चलते रविवार को दिन में कई बार तेज हवाएं चली। सुबह 09 बजे से लेकर शाम 07.30 बजे तक रुक-रुक कर 40 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि हवाओं की दिशा लगातार बदलती रही। इसके चलते दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पारा एक बार फिर से 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया।

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में सोमवार को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें गिर सकती हैं। दिन के समय हल्की उमस रहेगी, लेकिन दोपहर बाद बादल छाएंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश होगी। विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी में दिन का तापमान ४२.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से ०३ डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान २७.२ डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान के बराबर रहा।