दरअसल, मध्य प्रदेश की आबादी में हिंदू बहुसंख्यक है। बीजेपी शुरू से ही कांग्रेस को मुस्लिमों का तुष्टीकरण करने वाली पार्टी बताती आ रही है। राहुल और कांग्रेस अपनी इस छवि को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, राहुल गांधी को शिवभक्त लिखे जाने को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ हमलावार हो गई हैं।