20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में आने वाले हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की है तगड़ी प्लानिंग

rahul gandhi vs jyotiraditya scindia- ग्वालियर-चंबल में यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा, सिंधिया और केंद्र की मोदी सरकार पर गरजेंगे...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Feb 17, 2024

rahun-scindia.png

सिंधिया के गढ़ में राहुल गांधी की पूरी तैयारी।

चुनावी वर्ष में राहुल गांधी (rahul gandhi) मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के गढ़ ग्वालियर-चंबल संभाग में हुंकार भरेंगे। रोड-शो एवं जनसभा भी होगी। असल में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (bharat jodo nyay yatra) तय समय से पहले 22 फरवरी को मध्यप्रदेश आने की संभावना है। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से मुरैना में प्रवेश करेगी। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले में प्रवेश करेगी।

इसके बाद ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी। मध्यप्रदेश के 9 जिले कवर होंगे। पूरी यात्रा 698 किलोमीटर चलेगी। पहले यात्रा का कार्यक्रम 3 मार्च था। यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को कवर करते हुए पांच दिन बाद गुजरात जाएगी। यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यह है रूट, जानिए कब कहां पहुंचेगी

15 राज्यों को कवर करेगी यात्रा

कांग्रेस को उम्मीद है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना देगी। इससे पहले राहुल की देश व्यापी भारत दोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा थी। 3500 किलोमीटर की यात्रा ने 12 राज्यों को कवर किया था। जबकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों को कवर करेगी।

अग्निवीरों से मिलेंगे राहुल

ग्वालियर-चंबल में एक तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराके कांग्रेस को झटके पर झटके दे रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी सिंधिया के ही गढ़ में गरजने आ रहे हैं। वे 22 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आएंगे। इस दौरान राहुल गांधी क्षेत्र के अग्निवीरों से मिलेंगे। राहुल अग्निवीरों के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करेंगे। कांग्रेस मोदी सरकार से मांग कर चुकी है कि अग्निवीर योजना के तहत जिन युवाओं की भर्ती की जा रही है, उन्हें पहले की तरह सारी सुविधाएं दी जाना चाहिए। यदि जवान की शहादत होती है तो शहीद का दर्जा मिले, परिवार को पेंशन दी जाए। राहुल गांधी इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा भी करेंगे।