31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से राहुल गांधी का MP दौरा, 2 दिन में करेंगे 6 जनसभाएं

आज से राहुल गांधी का MP दौरा, 2 दिन में करेंगे 6 जनसभाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Oct 2018, 10:08 AM IST

rahul gandhi

आज से राहुल गांधी का MP दौरा, 2 दिन में करेंगे 6 जनसभाएं राहुल गांधी

भोपालः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं दो अलग-अलग जगहों पर उनका रोड शो भी होगा।

शक्तिपीठ में दर्शन से होगी दौरे की शुरुआत

राहुल गांधी ग्वालियर संभाग के दौरे की शुरुआत मंदिर जाकर करेंगे। सोमवार को सबसे पहले दतिया में प्रसिद्ध मां पीतांबरापीठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद दतिया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से ही डबरा जाएंगे। यहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्‍यक्ष इसके बाद ग्वालियर पहुंचकर माधव राव सिंधिया की समाधि पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

ग्वालियर में राहुल गांधी का रोड शो

15 अक्टूबर की शाम राहुल गांधी ग्वालियर में रोड शो करेंगे। इसके बाद फूल-बाग ग्राउंड में राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे। रात में राहुल गांधी ग्वालियर में ही रुकेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, एमपी दौरे के दूसरे दिन यानी 16 अक्टूबर को राहुल गांधी ग्वालियर किला स्थित गुरुद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे।

प्रदेश के आला नेता रहेंगे मौजूद

राहुल के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कई बड़े नेता भी रहेंगे। इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। श्योपुर के बाद राहुल सबलगढ़ पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। सबलगढ़ के बाद जौरा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी जौरा से बस पर रवाना होकर 26 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।