6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनिया गांधी नहीं जाएंगी राम मंदिर, लेकिन कांग्रेस के एक लाख कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्‍या

सनातन में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति दर्शन करना चाहता है। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन हमारे मन में भावना है कि राजनीतिक लाभ-हानि में धर्म का विषय नहीं है, आस्था व्यक्तिगत विषय है। एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता दर्शन करेगा।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 12, 2024

ayodhya-temple.png

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस का कोई भी नेता अयोध्या नहीं जा रहा है। इधर, मध्यप्रदेश से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बड़े बयान से राजनीति गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राम मंदिर पूरा होने व प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद कांग्रेस का एक लाख कार्यकर्ता सौ प्रतिशत पार्टी के नेतृत्व में रामलला के दर्शन करने जाएगा।

उन्होंने श्योपुर के विजयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि सनातन में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति दर्शन करना चाहता है। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन हमारे मन में भावना है कि राजनीतिक लाभ-हानि में धर्म का विषय नहीं है, आस्था व्यक्तिगत विषय है। एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता दर्शन करेगा।

'जन भावनाओं का अनादर व झूठी घोषणाओं के सहारे भाजपा'

इधर, जीतू पटवारी ने मुरैना में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ जनता की भावनाएं आहत करना और झूठी घोषणाएं करना है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को मुरैना, जौरा व सबलगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में गए थे। साथ ही श्योपुर के विजयपुर में सभा के दौरान जीतू पटवारी ने 22 जनवरी के बाद अयोध्या रामलला मंदिर जाने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्वमंत्री जयवर्धन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, जो 20 फरवरी के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग में आएगी। उन्होंने न्याय यात्रा में शामिल होने का सभी को न्योता दिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने को कहा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने अंदेशा जताया कि लाड़ली बहना योजना को भाजपा जल्द बंद कर देगी। वहीं, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पीएम पर हिंसा से सुलग रहे मणिपुर जाने के लिए समय नहीं होने और फोटो व वीडियो शूट कराने के लिए लक्षद्वीप घूमने के आरोप लगाए।