10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

rape: पति की जमानत के बहाने युवक ने की पत्नी से ज्यादती, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

महिला के पति के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हुए थे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pushpam Kumar

•

Updated: 8 May 2022, 1:28 AM IST

rape: पति की जमानत के बहाने युवक ने की पत्नी से ज्यादती, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

rape: पति की जमानत के बहाने युवक ने की पत्नी से ज्यादती, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

भोपाल. शहर में एक महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर युवक द्वारा ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। बताया जा रहा है महिला का पति धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद था। पति की जमानत और पैसों की मदद के बहाने आरोपी युवक ने महिला के घर जाकर ज्यादती की। इससे परेशान होकर महिला ने शुक्रवार को इस मामले की शिकायत थाने में कर दी।
जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय महिला के पति के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पति के जेल जाने के बाद पत्नी को उसकी जमानत कराने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान एक इवेंट में शाहपुरा-त्रिलंगा निवासी अभिषेक दुबे से मुलाकात हुई। अभिषेक ने बताया कि उसके कई बड़े लोगों से पहचान है, जिनके जरिए वह उसके पति को जेल से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। जमानत के लिए वह पैसे भी वह दे देगा। इसके बाद महिला को अभिषेक पर भरोसा हो गया। महिला ने अभिषेक से कहा कि वह अपना मकान बेचना चाहती है, तो अभिषेक ने इसमें भी उसकी मदद करने का भरोसा दिलाया। जनवरी में एक दिन अभिषेक जब महिला के घर में अकेली थी,सूनेपन का फायदा उठाते हुए महिला के साथ ज्यादती की। उसने महिला के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बना लिया। बाद में फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। दो दिन पहले उसने महिला के साथ मारपीट भी की। परेशान होकर महिला ने शुक्रवार को इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।