कमलनाथ बोले- एक युग का अंत
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी अटलजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री, स्वच्छ राजनीति व आदर्श मूल्यों के परियाचक, निर्विवाद छवि, लोकतांत्रिक मूल्यों व सिद्धांतों के पक्षधर, प्रखर वक़्ता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का दुःखद निधन राजनैतिक क्षेत्र की एक ऐसी क्षति है, जो अपूरणीय है। राजनीति का एक युग समाप्त हो गया।