लोग मेरी आलोचना करते हैं, बुरा कहते हैं, पर मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं
दिग्विजय ने कहा कि मेरी भी आलोचना कई लोग करते है। भला बुरा लोग करते है, लेकिन दिग्विजय सिंह ने कभी ना तो उनकी कोई शिकायत की ना मुझे कोई आपत्ति। मुझे जो गाली देता है मैं अपने पास नहीं रखता। सब वापस कर देता हूं। कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय ने कांगे्रस संगठन को मजबूत करने की नसीहत देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि जो गाली देता है उसको भी पुचकारो। जो आपका विरोधी है, उसकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करो, उसे बात करो। अहम और अहंकार को घर छोड़ दो। संगठन को मजबूत करना है तो गुस्सा पीकर चलो।