31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में रुद्राक्ष महोत्सव : अव्यवस्था के ‘जख्मों’ पर सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा के बयानों ने छिड़का नमक

kubereshwar dham sehore-सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम में अव्यवस्था से संकट में रहे लोग...। पंडित जी के बेशर्मी से दिए बयान हैरान कर देंगे...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 18 Feb 2023, 7:20 PM IST

18sehore-1.png

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा।

भोपाल। 'एक रुद्राक्ष और एक लोटा जल' से सारी समस्या खत्म करने का दावा करने वाले सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा का रुद्राक्ष महोत्सव 'बदइंतजामियों का महोत्सव' साबित हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 27 किमी जाम में भूखे-प्यासे तड़पते लोग। एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत। ऊपर से पंडित मिश्रा के कुछ बयान सभी को हैरान कर रहे हैं।

सीहोर का कुबेरेश्वर धाम और इस धाम के प्रमुख पंडित मिश्रा एक बार फिर चर्चाओं में है। पिछली बार की अव्यवस्था के बाद एक बार फिर पंडित मिश्रा के इस धाम पर अव्यवस्था फैली। यह ऐसी आफत थी, जिसने श्रद्धालुओं से लेकर आम लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों श्रद्धालु बीमार पड़ गए। कई बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए। कुबेरेश्वर धाम के सामने से गुजरने वाले हाईवे पर 27 किमी लंबा जाम लग रहा। इसमें 15-20 घंटे लोग अपने वाहनों में फंसे रहे। ऐसी अव्यवस्था शनिवार को भी देखी गई। कई राज्यों से आए लोग शनिवार को भी रुके हुए थे।

पंडित मिश्रा के हैरान करने वाले बयान

बयान-1
मौत आना है तो आएगी ही

इस अव्यवस्था के बीच एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ऐसी स्थिति में पंडित मिश्रा के बयान चौंकाने वाले हैं। पंडित मिश्रा कहते हैं कि अगर मौत आना है तो आएगी ही। भले ही आप घर में ही क्यों न रहे। पैर पोछने के पायदान पर पैर रखोगे और यदि मौत आनी है तो होगी, पायदान तुरंत फिसल जाएगा।

बयान-2
सभी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दे सकते

कुबेरेश्वर धाम में फैली अव्यवस्था में न पार्किंग, न पानी, न खाना, न शौचालय। किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। जो है वो नाकाफी है। फिर इतने लोगों को हुई परेशानी पर पंडित मिश्रा कहते हैं कि 'हम सभी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दे सकते...।' श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।

बयान-3
निमंत्रण देकर पलटी मारी, बोले- बारात में ज्यादा मेहमान आ गए

रुद्राक्ष महोत्सव में अचानक कई राज्यों से गाड़ियां भरकर लाखों लोग पहुंच गए। गुरुवार को आलम यह था कि मध्यप्रदेश का सीहोर जिला चारों तरफ से इन लाखों श्रद्धालुओं से घिर गया। इस कारण 27 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें हजारों वाहन फंस गए, जिसमें परिवार के परिवार 15-20 घंटों तक परेशान होते रहे। इस पर पंडित मिश्रा ने व्यास पीठ से कहा कि का लड़की वालों को 100 बारातियों के आने का अनुमान था, 500 बाराती आ गए।