30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरे परिधान में संवरकर महिलाएं गाएंगी मंगलगीत

हरियाली तीज आज: शहर के राधाकृष्ण मंदिरों में होगा विशेष शृंगार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 11 Aug 2021, 1:40 AM IST

हरे परिधान में संवरकर महिलाएं गाएंगी मंगलगीत

हरे परिधान में संवरकर महिलाएं गाएंगी मंगलगीत

भोपाल. इन दिनों सावन का पवित्र माह चल रहा है। बुधवार को हरियाली तीज पर महिलाएं हरे परिधान पहनकर अनेक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगी और सावन की खुशियां बांटेगी। इसी प्रकार शहर के राधाकृष्ण मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। चौबदारपुरा तलैया स्थित बांके बिहारी मंदिर में भी महिलाएं ने बांके बिहारी और प्रिया रानी को मेंहदी लगाएंगी।

मंदिर के पं. रामनारायण आचार्य ने बताया कि तीज से भगवान के नित्य शृंगार का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रीहित रसिक मंडली मंदिर ट्रस्ट इतवारा की ओर से बुधवार से हरियाली तीज महोत्सव की शुरुआत होगी। लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में इन दिनों हिंडोला उत्सव चल रहा है। इस दौरान मंदिर में नित्य शृंगार किया जा रहा है। बुधवार को हरियाली तीज पर भी मंदिर में विशेष शृंगार होगा। मंदिर के श्रीकांत शर्मा ने बताया इस मौके पर श्रीनाथ प्रभु को चुनरी के झूले में विराजमान किया जाएगा।

अखिल भारतीय महिला
अखिल भारतीय महिला परिषद कोहेफिजा शाखा द्वारा महिला सदस्यों द्वारा वर्षा की रिमझिम बोछारो में सावन के गीत गाकर सावन मिलन कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

जैन महिला परिषद
जैन महिला परिषद नेहरू नगर शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं हरे परिधान पहनकर शामिल हुई। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे का स्वागत कुमकुम और फ्रेंडशिप बैंड लगाकर किया।

गढ़वाली समाज
हरियाली तीज के पूर्व गढ़वाली समाज ट्रस्ट की ओर से समाज की महिलाओं ने हरी साड़ी पहनकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और महाआरती।

हरियाली महोत्सव पर रोपे पौधे
भोपाल ञ्च पत्रिका. मीणा समाज सेवा संगठन द्वारा गांधीनगर स्थित मीणा समाज शिव मंदिर में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया। संगठन की ओर से योग दिवस से पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। इस दौरान २६ जिलों में २६ हजार पौधे लगाए गए। हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने समाज की अन्य गतिविधियों पर चर्चा की और पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प समाज के लोगों ने लिया। इस मौके पर अमरसिंह मीणा, लालाराम मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, नमिता देशवाली सहित अन्य थे।