
भोपाल। MP पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड यानि MPPHC ने सब इंजिनियर (सिविल) के पदों पर नोटिफिकेशन निकाला है। इन पदों के लिए ऑफलाइन एप्लीकेशन की मांगी गई है।
वैकेंसी से जुड़ी ये जानकारियां हैं आपके काम की...
ऑफलाइन अप्लीकेशन की आखिरी तिथि: 20 नवंबर 2017
वैकेंसी डिटेल्स: सब इंजिनियर सिविल: 16 पद (जनरल 8, एसटी 2, एससी 4, ओबीसी 2)।
क्वालिफिकेशन: सिविल इंजिनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ ही 1 साल का एक्सपीरियंस।
उम्र: 18-40 साल।
वेतनमान: 28,000 रुपये।
चयन प्रक्रिया: मेरिट के आधार पर।
आवेदन फीस: कोई फीस नहीं है।
ऐसे करें अप्लाई: वेबसाइट के होम पेज पर जाएं। रिक्रूटमेंट एंड रिजल्ट में सब इंजिनियर सिविल ऑन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर क्लिक करें। अप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करके भरें व जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ भेजें।
पता: डायरेक्टर, मध्यप्रदेश, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, भदभदा रोड, भोपाल
इधर, पटवारियों के आवेदन की आखिरी डेट आज:
राजस्व अमले की कमी पूरी करने के लिए हाल ही में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 9 हजार से अधिक पटवारियों की भर्ती करने का आदेश(MP Patwari Online Apply 2017) दिया है।
ऐसे में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिली है। भर्ती के लिए उम्र सीमा भी 40 वर्ष रखी गई है,लेकिन योग्यता ग्रेजुएट मांगी गई है। आज यानि 11 नवंबर को आवेदन भरने की आखिरी तारीख है जिसके बाद इसके लिए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इसलिए अभी और तुरंत अपना आॅनलाइन फॉर्म भरें। इसके बाद आपको 16 नवंबर 2017 तक केवल त्रुटि सुधार का ही मौका मिलगा।
जरूरी जानकारी (Vyapam exams List):
मध्यप्रदेश व्यावसायिक बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा का नाम - एमपी पटवारी 2017
पद का नाम- पटवारी,नायब तहसीलदार,तहसीलदार।
कुल रिक्तियों की संख्या - 9235
ऐसे करें आवेदन:-
आॅनलाइन आवेदन के लिए आॅफिशियल साइट-www.mponline.gov.in और vyapam.nic.in
ये रहेंगे फायदे में! :
वहीं कहा जा रहा है कि MP Vyapam Patwari Bharti 2017 की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म होने के बाद आयोग तुरंत ही परीक्षा लेने की तैयारी में है, अत: जानकारों का मानना है कि वे ही फार्म (MP Patwari Online Apply 2017 on 9 November 2017) भरने वाले लोग इसमें फायदे में रहेंगे जो exam की preparation या तैयारी जल्द से जल्द शुरू कर देंगे।
Published on:
11 Nov 2017 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
