
Hajj Yatra 2025 New Rule
Hajj 2025 New Rule : दस साल या इसमें कम उम्र के बच्चे हजयात्रा(Hajj Yatra 2025) पर नहीं जा पाएंगे। इसे लेकर सउदी अरब ने रोक लगा दी है। हजयात्रा के नियमों में संशोधन किया गया है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को देखते ये निर्णय हुआ है। सउदी अरब ने दस साल या इससे कम उम्र के बच्चों की एंट्री पर रोक लगा दी है। हजयात्रा के नियमों में संशोधन करते हुए यह फैसला लिया गया। इस साल अगर इसे लागू किया गया तो देश और मध्यप्रदेश से यात्रा पर जाने वालों की संख्या में अंतर आएगा।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए ये फैसला लिया गया। मध्यप्रदेश से हजयात्रा पर जाने वालों का चयन हो चुका है। चुने गए लोगों में कुछ दस साल से कम उम्र के भी हैं। अगर रोक इस साल से प्रभावी हुई तो इनका नाम यात्रा की सूची से कट जाएगा। हज कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, अभी उन तक इसका सर्कुलर नहीं आया है।
Updated on:
13 Feb 2025 09:19 am
Published on:
13 Feb 2025 09:19 am
