17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसडीएम ने पूछा, समझाइश के बाद भी बना रहे हो पीओपी की मूर्तियां, 300 जब्त कीं

कार्रवाई के बावजूद पीओपी से बन रही गणेश की मूर्तियां

2 min read
Google source verification
Sculptures

Sculptures

भोपाल. प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) मूर्ति बनाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। मैनिट चौराहे पर पुलिस, नगर निगम और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे एसडीएम टीटी नगर ने मूर्तिकारों से पूछा कि समझाइस के बाद भी पीओपी की मूर्तियां बना रहे हो। इस पर मूर्तिकार लल्लू ने कहा कि आगे से नहीं बनाएंगे। मौके से 300 से ज्यादा मूर्तियों की जब्ती बनाई गई है। इन मूर्तियों पर रंग रोगन का काम होना बाकी है। गौरतलब है कि शहर के माता मंदिर, मैनिट चौराहा, पुराने शहर, जेके रोड, गांधी नगर, कोलार रोड पर रोक के बाद भी बड़ी संख्या में मूर्तियां बनाकर तैयार की जा रहीं हैं।

जानकारों का कहना है कि जिले में अब तक 8 हजार से ज्यादा पीओपी की मूर्तियां बनाई जा चुकी हैं। अगर इसमें से आधी मूर्ति भी तालाब में विसर्जित की जाती हैं तो काफी प्रदूषण बढ़ जाऐगा, लेकिन यहां जिम्मेदार सिर्फ समझाइश देकर ही अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। दरअसल एनजीटी का आदेश है कि पीओपी की जगह मिट्टी की मूर्तियां बनाईं जाएं, लेकिन जिले में मूर्ति के लिए मिट्टी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मूर्तिकार पीओपी की मूर्तियां बना रहे हैं।

90 कलाकर बना रहे हैं
जिले में करीब 90 के आस-पास कलाकर मूर्तियां बना रहे हैं। इनमें से तमाम कलाकार कलकत्ता से भी आए हैं। कुछ कलाकार इंदौर जिले से भी आकर यहां मूर्तियां बना रहे हैं। ज्यादातर मूर्तियां छह फीट से कम साइज की मिलीं हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जिले में इससे बड़ी मूर्तियां भी बनकर तैयार हो चुकी हैं।

आओ मिट्टी के गणेश बनाएं, पर्यावरण बचाएं
भोपाल. गणेशोत्सव के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पर्यावरण के प्रति जागरुकता की झलक देखने को मिलेगी और कई जगह इको फे्रंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित होंगी। कई संस्थाएं लोगों को इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को संचालनालय पुरात्तव, अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशीक्षण दिया गया। कार्यशाला में स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्रााओं के साथ अन्य लोगों ने भी प्रतिमा निर्माण की बारीकियां सीखीं। कार्यशाला में मॉडलर सुरेश राठौर, सहायम कलाकार अनिल पंडित, वीर सिंह राजपूत के साथ स्थानीय कलाकार प्रदीप अहिरवार, विवेक वर्मा, धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यशाला में मिट्टी के गणेश बनाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।