देश में पुणे के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दूसरा बड़ा वॉटर स्पोर्ट हब बन जाएगा। यहां इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों की बोट पार्क हो सकेंगी। अभी दो भागों में ट्रेनिंग होती है, कुछ खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पुणे भी जाना पड़ता है। ओलंपिक क्वालिफाई एवं एशियन चैम्पियनशिप आगामी मार्च में थाईलैंड के पटाया में होगी। इसके लिए जनवरी में ही भारतीय कयाकिंग - केनोइंग महासंघ सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया था, जिसमें राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के छह कयाकिंग - केनोइंग खिलाड़ियों का सिलेक्शन हो चुका है।