2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान का ऐलान- किसी भी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे, जो नुकसान हुआ वसूलेंगे

एक्शन में सरकार- क्लेब ट्रिब्यूनल गठित करने की घोषणा, गृहमंत्री बोले- जिस घर से पत्थर आए उसे पत्थरों का ढ़ेर बना देंगे  

2 min read
Google source verification
shivraj: शिवराज का ऐलान- किसी भी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे, जो नुकसान हुआ वसूलेंगे

shivraj: शिवराज का ऐलान- किसी भी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे, जो नुकसान हुआ वसूलेंगे

भोपाल। प्रदेश में रामनवमी की शोभा यात्रा पर पथराव को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त तेवरों के साथ कहा कि दंगाइयों को नहीं छोड़ेंगे। उन पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रदेश की धरती पर दंगाइयों का कोई स्थान नहीं है। ऐसा कठोरतम दंड दिया जाएगा, जो उदाहरण बन जाए। उन्होंने इस घटना पर क्लेम ट्रिब्यूनल के गठन का ऐलान किया। वहीं गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने घटना में घायल खरगोन एसपी से वीडियो कॉल करके हाल जाना। नरोत्तम ने भी साफ कहा कि जिस घर से पत्थर आए, उन घरों को पत्थरों का ढ़ेर बना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने सोमवार को सीएम हाउस पर आला अफसरों के साथ बैठक में कहा कि दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं। उन पर कार्रवाई का मतलब केवल जेल भेजना नहीं है। जिन्होंने पत्थर चलाए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनको दंडित किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति हो या निजी संपत्ति, जितना भी नुकसान हुआ है, उतनी वसूली दंगाइयों से की जाएगी। मध्यप्रदेश में लोक और निजी संपत्ति के नुकसान का निवारण और वसूली अधिनियम पारित किया है। हम क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन कर रहे हैं। नुकसान का आंकलन कर, वसूली की जाएगी।

इधर, गृहमंत्री बोले- 77 उपद्रवी गिरफ्तार...

दूसरी ओर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश का सांप्रदायिक वातावरण किसी को भी बिगाडऩे नहीं देंगे। खरगोन में 77 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी सेंधवा और खरगोन दोनों जगह स्थिति सामान्य है। खरगोन में कफ्र्यू है। कांग्रेस की सरपरस्ती में ये टुकड़े-टुकड़े गैंग काम कर रहा है। मीडिया से बातचीत में नरोत्तम ने कहा कि कुछ लोग हैं जो 5 राज्यों की चुनावी हार से हताश है, उनके द्वारा ऐसा कृत्य करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, सरकार सख्त है। जिस घर से पत्थर आए हैं, उस घर को पत्थरों में तब्दील कर देंगे।

विधायक सज्जन वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी
भोपाल। खरगोन में शोभा यात्रा के दौरान हुए पथराव एवं आगजनी मामले की कांग्रेस अपने स्तर पर जांच कराएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में गठित कमेटी में मुकेश नायक, बाला बच्चन, गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी, शेख अलीम शामिल हैं। कमेटी घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेगी।

Story Loader