परिवार में अब एक बालिका का उत्सव मनाया जाता है। मिठाइयां बांटी जाती हैं और मध्य प्रदेश में लिंगानुपात में भी सुधार आया है। सम्मेलन में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, भाजपा महिला मोर्चा ने हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य किया है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, नल जल योजना और मुद्रा योजना जैसी कई योजनाओं को 50 फीसदी लाने के लिए शुरू किया गया था। जनसंख्या के मुख्यधारा में आने के परिणामस्वरूप भारत में लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में है, यानी 1000 पुरुषों के मुकाबले 1020 महिलाएं।