क्या कहा शिवराज ने?
आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे।धारा 370 की समाप्ति देश के लिए गौरव और उल्लास का अप्रतिम क्षण है। गर्व के इस अनूठे पल की देश और देशवासियों को बधाई। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी भारत को भगवान का वरदान हैं। ऐसी दृढ़राजनैतिक इच्छा शक्ति के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन और गृहमंत्री जी को बधाई। पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई जम्मू-कश्मीर की भूल को मोदी जी ने सुधार दी है।