6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आरओबी पर सरपट दौड़ेंगे वाहन, जनता को जाम से मुक्ति

सिंगारचोली रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे सिक्सलेन ब्रिज का एक हिस्सा बनकर तैयार
less than 1 minute read
Google source verification
railway crossings

Singarcholi railway crossings ready


भोपाल. सिंगारचोली रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे सिक्सलेन ब्रिज का एक हिस्सा बनकर तैयार है, शुक्रवार सुबह 7 बजे से इसे सभी नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। ब्रिज का एक हिस्सा शुरू होने के बाद अब लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सिंगारचोली रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।

एनएचएआई 211 करोड़ रुपए की लागत से सिंगारचोली आरओबी से मुबारकपुर तक सिक्सलेन एक्सप्रेस वे तैयार कर रहा है, सिंगारचोली क्रॉसिंग पर थ्रीलेन के दो रूट बनेंगे जो वनवे रहेंगे। आरओबी के एक हिस्से पर ट्रैफिक शुरू करने के बाद पुराने रूट को आज से बंद कर दिया जाएगा। मौके पर दूसरा रूट तैयार करने का काम भी शुरू हो चुका है। यहां कॉलम खड़े करने के बाद स्टील गर्डर रखकर सड़क बनाई जाएगी।

100 से ज्यादा बार बंद होती है क्रॉसिंग


एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए अभी भी लोगों को सिंगारचोली लेवल क्रॉसिंग पार करने की बाधा से निपटना पड़ता है। भोपाल से दिन भर में सवा सौ ट्रेनों के गुजरने की वजह से ये फाटक इतनी ही दफा बंद रहता है। दाता कालोनी, पंचवटी कालोनी, पुष्प विहार के अलावा स्टेट हेंगर, एयरपोर्ट से आने जाने वाले वाहनों को इस बाधा को पार करना पड़ता है जिसके चलते कई बार लोगों की अर्जेंट फ्लाइट भी छूट जाती थीं।

वीआईपी मूवमेंट में दिक्कतें आने के बाद यहां आरओबी बनाने का फैसला लिया गया। एमपीआरडीसी और टॉल्स ट्रॉय सहित दो अन्य निजी कंपनी पिछले तीन साल से यहां काम कर रही थी, प्रोजेक्ट अब एनएचएआई को सौंपा गया है।

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर एनएचएआई को एमपीआरडीसी, रेलवे और एएआई के साथ मिलकर काम करने कहा गया है। दिसंबर 2019 तक प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए हैं।