28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धू-धू कर जला धान का प्यांर, 25 हजार का नुकसान

धू-धू कर जला धान का प्यांर, 25 हजार का नुकसान -प्रतिमा निर्माण के लिए लगा रखा था गंज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Brajesh Kumar Tiwari

•

Updated: 17 May 2018, 12:31 PM IST

शहर से सटे खेतों में देर रात भड़की आग

शहर से सटे खेतों में देर रात भड़की आग

अशोकनगर. जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर ग्राम सिमरिया में धान के प्यांर में आग लग गई। प्यांर के दो गंज जलकर खाक हो गए। जिससे मालिक को करीब 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पहले तो ग्रामीणों ने पड़ोसी के खेत में लगे कुएं से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, इसके बाद दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई।

सिमरिया में बाबूलाल पुत्र लटूरचंद अहिरवार के खेत में धान के प्यांर के गंज बनाकर रखे थे। इनका उपयोग प्रतिमा निर्माण के लिए किया जाता है। उन्होंने कारीगरों को बेचने के लिए इसे रखा हुआ था। मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे प्यांर से धुआं और फिर आग की ऊंची-ऊंची लपटें। आग देख ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और पड़ोसी रामलाल अहिरवार के कुएं की मोटर चालू कर आग बुझाना शुरू की। धीरे-धीरे आग दब गई। लेकिन अंदर से प्यांर सुलग रहा था और उससे लगातार धुआं उठ रहा था। ग्रामीणों ने पंजे की मदद से प्यांर को फैलाने का प्रयास भी किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और फायर कर्मचारियों ने आग बुझाई। बाबूलाल के अनुसार आग से करीब 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ था।

हो सकता था बड़ा नुकसान

प्यांर के पास ही भूसे का भी गंज लगा हुआ था। जिसमें लाखों रुपए का भूसा रखा हुआ था। यदि इसमें आग लगती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि पास ही किसी ने घास-फूस में आग लगाई थी। जो फैलते हुए प्यांर के गंज तक पहुंच गई।

छप्पर और सीलिंग तोड़कर पानी की दुकान में चोरी

अशोकनगर. रेलवे क्रॉसिंग के पास एक पान की दुकान से चोर 25 हजार रुपए का माल ले उड़े। दुकान के ऊपर लगे लोहे के चादर हटाकर और सीलिंग तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए।

मोनू पाल पैलेस के संचालक मोनू जैन ने बताया कि सुबह करीब 9.15 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। दुकान से सामान भी गायब था। ऊपर देखा तो पीछे वाले कौने पर सीलिंग टूटी हुई दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौका मुआयना भी किया। दुकान के अंदर एक जोड़ी चप्पल भी मिलीं। दुकानदार के अनुसार दुकान से करीब ३ हजार रुपए की चिल्लर, गुटखा पाउच, सिगरेट की डिब्बियां, एक होम थिएटर, तीन पुराने मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि सामान मिलाकर देखने पर ही चोरी गए सामान की सही संख्या का अंदाजा लगा पाएंगे। उन्होंने लगभग २५ हजार रुपए की चोरी का अनुमान लगाया है।