फूल गोभी में कीड़े निकलने की समस्या आम बात है। पत्तागोभी-फूलगोभी-बंदगोभी और गांठ गोभी के निचले हिस्से में कीड़े अंडे देते हैं। यह अंडे शरीर में कीड़े का रुप लेकर मष्तिष्क तक पहुंच जाते हैं, जिससे मौत तक हो सकती है। इन तरीकों से आप बीमार पड़ने से बाख सकते हैं....
- यदि आपके पास किसी कंपनी का वेजीटेबल प्यूरीफॉयर है तो किसी भी प्रकार की गोभी को हाई टाइमर मतलब 30 मिनिट के लिए साफ करें।
- गोभी के निचले हिस्से को काटकर फेंक दें।
- यदि प्यूरीफायर नहीं हैं तो पानी को खौलता गर्म करें। जब बुलबुले आने लगे तो पानी में नमक डालें और इसमें गोभी को 1 से 2 मिनिट के लिए डालकर निकाल लें।
- गोभी के सारे कीड़े मर जाएंगे। यदि पत्ता गोभी को सलाद के रूप में खाना चाहते हैं तो गर्म पानी से निकाल कर तुरंत बर्फीले पानी में डाल दें। वह फिर से क्रिस्पी हो जाएगी।