
सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को, जानिये किसे होगा फायदा और कौन रहेगा नुकसान में...
भोपाल। इस साल यानि 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण Solar eclipse effects on 26 दिसंबर 2019 को होगा। यह ग्रहण कई तरह के अनुसंधान का विषय बनेगा। वहीं शहर के लोग तीन साल के अंतराल के बाद सूर्यग्रहण Solar eclipse 2019 का नजारा देख सकेंगे।
इसके साथ ही इस ग्रहण के ज्योतिष के हिसाब से कई लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिलेंगे। जबकि कुछ के लिए ये ग्रहण थोड़ा बहुत मददगार भी साबित हो सकता है।
इसके पहले भारत में सूर्यग्रहण 9 मार्च 2016 को पड़ा था, जो भोपाल में भी दिखाई solar eclipse 2016 दिया था। यह ग्रहण भी वैज्ञानिक और ज्योतिषीय क्षेत्र में अनेक अनुसंधान का विषय बना था। वहीं इस बार सूर्यग्रहण का नजारा दिखाने के लिए श्यामला हिल्स स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
कब दिखेगा भोपाल में : time of Solar eclipse in bhopal ...
भोपाल में इसका Surya grahan 2019 स्पर्श सुबह 8:11 बजे और मोक्ष 11:02 मिनट पर होगा। इस ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानि 25 दिसम्बर की रात्रि 8:11 से शुरू हो जाएगा।
ज्योतिष में ऐसे समझें इस सूर्य ग्रहण को...
पौष कृष्णपक्ष अमावस्या पर पडऩे वाला यह ग्रहण मूल नक्षत्र और धनु राशि में रहेगा। यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा, जबकि बंगलूरू, मदुरई केन्नानूर, कोजीकोड आदि स्थानों पर यह कंकणाकृति ग्रहण के रूप में दृश्य होगा। आंचलिक विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार केंद्र में ग्रहण टेलीस्कोप के माध्यम से दिखाया जाएगा।
कंकणाकृति की तरह दिखेगा सूर्य
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यह सूर्य ग्रहण देश में अनेक स्थानों पर कंकणाकृति सूर्यग्रहण रहेगा। सूर्य ग्रहण के कारण राजनीति में उथल-पुथल, प्राकृतिक आपदा, सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा, कई हिस्सों में वर्षा एवं ओलावृष्टि के योग रहेंगे। सूर्यग्रहण का प्रभाव धनु राशि पर रहेगा।
मूल नक्षत्र के तीसरे चरण में पड़ेगा ग्रहण...
ज्योतिषाचार्य अंजना गुप्ता ने बताया कि यह ग्रहण मूल नक्षत्र के तीसरे चरण में पड़ेगा। ग्रहण अवधि के दौरान भोजन, शयन नहीं करना चाहिए व प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ग्रहण दौरान मंत्र जाप, साधना करना फलदायी माना जाता है।
ग्रहण की स्थिति : Eclipse Status ...
सुबह 8:11 बजे स्पर्श
सुबह 9:29 बजे मध्य
सुबह 11:02 बजे मोक्ष
12 घंटे पहले सूतक
ये भी जानें...
26 दिसंबर 2019 का सूर्यग्रहण हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष मास की अमावस्या को बृहस्पतिवार के दिन घटित होगा। यह एक कंकण सूर्यग्रहण है लेकिन भारत में केवल तमिलनाडु, केरल तथा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कंकण रूप से दिखाई देगा और शेष स्थानों पर यह खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा।
किस राशि पर कैसा रहेगा ग्रहण का प्रभाव : effects of Solar eclipse on you ...
1. मेष राशि :
इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण नवम भाव में पड़ेगा जिसके कारण भाग्य की कमी का एहसास होगा और मानहानि होने की संभावना बनेगी। इसके अतिरिक्त संतान संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।
2. वृषभ राशि
सूर्य ग्रहण आपसे अष्टम भाव में रहेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपको विशेष रूप से शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। ऐसे में सेहत का पूरा ध्यान रखें और खान-पान पर भी पूरा ध्यान दें। आपके सुख में कमी आएगी और आपको परिवार की चिंता परेशान कर सकती है।
3. मिथुन राशि
सूर्य ग्रहण आपकी राशि से सप्तम भाव में होने से दांपत्य जीवन में समस्याएं आ सकती हैं और विशेष कर आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहने की आशंका होगी। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो उसमें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी इसलिए निवेश करने से पूर्व पूरी तरह से सोच-विचार कर लें। अपने प्रयासों में वृद्धि करें और भाई बहनों का ख्याल रखें।
4. कर्क राशि
सूर्य ग्रहण आपकी राशि से छठे भाव में लगने से आपके लिए इस ग्रहण का फल अच्छा रहने वाला है और आपको सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और साथ ही साथ धन आगमन की संभावनाएं भी प्रबल होंगी। आपके कुटुंब में कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।
5. सिंह राशि
आपसे पंचम भाव में सूर्य ग्रहण पड़ेगा जिसके कारण संतान संबंधी चिंताएं आपको रहेंगी और धन आगमन के लिए भी आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। आपकी राशि का स्वामी सूर्य ही है जिसकी वजह से ग्रहण होने के कारण आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा और अपने मान सम्मान की परवाह करनी होगी।
6. कन्या राशि
आपकी राशि से सूर्य ग्रहण चतुर्थ भाव में होगा, जिससे आपको विशेष रूप से पारिवारिक सुखों में कमी आ सकती है और आपकी माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे और घर का वातावरण आपको अनुकूल नहीं महसूस होगा। ऐसी स्थिति में आप केवल अपने कार्य पर ध्यान दें।
7. तुला राशि
सूर्य ग्रहण आपकी राशि से तीसरे भाव पर होने की वजह से आपके भाई बहनों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है और उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि आपको धन प्राप्ति होगी और सरकारी क्षेत्र से भी लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप विदेशी स्रोतों से आमदनी का जरिया रखते हैं या किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो आपके लिए इस ग्रहण का फल उत्तम रहेगा।
8. वृश्चिक राशि
सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि से दूसरे भाव में होने से कुटुंब में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और आर्थिक रूप से क्षति उठानी पड़ सकती है। व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने के कारण कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान पर भी विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होती।
9. धनु राशि
आपकी राशि पर इस वर्ष में पड़ने वाला यह दूसरा ग्रहण है इसे पूर्व चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी आप पर पड़ा है। ऐसे में अपना विशेष रुप से ध्यान रखें क्योंकि किसी भी प्रकार की शारीरिक चोट अथवा दुर्घटना होने की संभावना रहेगी और मानसिक तनाव भी रहेगा। योग के माध्यम से शरीर को चुस्त दुरुस्त रखें साथ ही वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
10. मकर राशि
सूर्य ग्रहण आपकी राशि से बारहवें भाव में होने के कारण आपको धन हानि होने के प्रबल योग बनेंगे। इसके अतिरिक्त व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने की भी संभावना बनेगी। अवांछित यात्राओं से बचें और किसी भी यात्रा पर जाने से पूर्व पूरी तैयारी से जाएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा और शारीरिक समस्या से बचा जा सके।
11. कुम्भ राशि
आपकी राशि से सूर्य ग्रहण 11वें भाव में होगा जिसके कारण आपको जीवन में उन्नति प्राप्त होगी और विभिन्न प्रकार के लाभ होंगे। अटकी हुई परियोजनाएं दोबारा चालू होगी जिससे आपको वित्तीय रूप से काफी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के माध्यम से भी लाभ मिलने की पूरी संभावना रहेगी। अपने धन का निवेश सही समय पर और सही स्थान पर करें ताकि अपने लाभ को दीर्घावधि लाभ में बदला जा सके।
12. मीन राशि
आपकी राशि से यह सूर्य ग्रहण दशम भाव में होगा जिसके कारण आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार होगा और आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि पारिवारिक मोर्चे पर आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। आपको अपने कार्यस्थल पर अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए ताकि आप के वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहें और आपको लाभ हो।
ये हैं उपाय:
जिन राशियों के लिए यह ग्रहण मिश्रित और अशुभ फलदायी है, उन राशि के जातकों को लक्ष्मीनारायण के मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए, इसके साथ ही ग्रहण समाप्त होने के बाद यथाशक्ति दान करना चाहिए।
Updated on:
14 Dec 2019 02:28 pm
Published on:
14 Dec 2019 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
