
भोपाल में दामाद ने की सास की हत्या (Photo Source- Patrika or freepik)
Murder in Bhopal:एमपी में भोपाल शहर के बैरसिया क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दामाद ने 60 वर्षीय सास की हत्या कर दी। फिर चांदी की पायल उतारने के लिए कुल्हाड़ी से पैर काट डाले और शव जंगल में फेंककर भाग गया। पुलिस के अनुसार आरोपी जसवंत गुर्जर सास बदामी बाई (60) से मिलने उसके घर पठारिया थाना बैरसिया गया था।
भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते हुए बताया कि उनका बेटा यानी आरोपी का साला याद कर रहा है और मिलने के लिए नजीराबाद बुलाया है। दामाद की बात में आकर बदामी बाई साथ निकलीं। रास्ते में उसने सास की गला दबाकर हत्या कर दी। एसडीओपी वैशाली कराहलिया ने बताया कि गिरफ्तार दामाद को कोई अफसोस नहीं है।
पुलिस संदेह पर जसवंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसे लेकर नजीराबाद के शेष पुरा के पास जंगल में गई, जहां एक पेड़ के नीचे महिला का शव बरामद हुआ। शव सड़ने की अवस्था में था। जांच में सामने आया कि महिला के दोनों पैरों के पंजों के ऊपर का हिस्सा काटा गया था और चांदी की पायल गायब थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले महिला की हत्या की और बाद में कुल्हाड़ी से पैर काटकर पायल निकाल ली।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले महिला का गला दबाकर हत्या की। इसके बाद कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है।
पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद की वजह से बदामी का बेटा रवि अलग रह रहा था और कई दिनों से घर नहीं आया था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को बेटे से मिलने का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। जब बदामी बाई वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद 6 जून को बैरसिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने शुरुआत से ही जसवंत सिंह पर शक जताया था। मृतका के पति पर्वत सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को जसवंत गुर्जर अपने साथ ले गया था। शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में मामला गंभीरता से नहीं लिया।
आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम यह भी जांच कर रही है कि वारदात केवल लूट के उद्देश्य से की गई या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी। मामले की जांच जारी है।- वैशाली कराहलिया, बैरसिया एसडीओपी
Updated on:
10 Jun 2026 11:54 am
Published on:
10 Jun 2026 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
