किशोर कुमार की जिंदगी में मधुबाला की कमी को योगिता बाली ने पूरा किया लेकिन शायद किशोर कुमार की किस्मत को उनके और उनके जीवन साथी का साथ मंजूर ही नहीं था। किशोर कुमार और योगिता बाली की शादी भी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। इसके बाद किशोर कुमार ने लीना चंद्रावरकर से शादी कर ली। लेकिन इस बार ये शादी इस कारण नहीं सफल हो पाई क्योंकि इस बार किशोर कुमार ने ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।