23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवारा कुत्तें कर रहे राहगीरों का शिकार, निगम नहीं सुन रही शिकायत

आवारा कुत्तों ने छात्रा पर किया हमला
2 min read
Google source verification
CRIME

भोपाल। कुत्तों के आतंक से रहवासी अब सुरक्षित नहीं है। कुछ दिन पहले ही एक महिला पर 8 से 10 कुत्तों के झुंड ने महिला को घायल कर दिया था। जिसके बाद भी नगर निगम ने आवारा कुत्तों पर कोई कार्यवाई नहीं की। गुरूवार को दोबारा राजधानी के नेहरू नगर जैन टावर के पास एक छात्रा को कुत्ते ने काट लिया। दरअसल, दुकानदारों ने निगम से इसकी शिकायत की है। लेकिन निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने में अब तक नाकाम रही है। कुत्तें नेहरू नगर के दुकानों के आस-पास आराम फरमाते है और आने-जाने वाले राहगीरों को काटते है।

स्कूली बच्चों को खतरा
परिजन डर के मारे कई बार उन्हें स्कूल तक नहीं भेजते हैं। कई परिजन अपने बच्चों को हाथ में डंडा लेकर स्कूल छोडऩे जाते हैं। दरअसल, आवारा कुत्ते इतने खूंखार हो गए हैं कि गली में खेल रहे बच्चों को लपक लेते हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां से अवारा कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर किया जाए, ताकि फिर किसी को शिकार न बना सकें। इधर, रहवासियों का कहना है कि हर बार आवारा कुत्ते शिकार करते है हर बार उन्हें शिकायत पर आश्वासन ही मिलता है।

कुत्ते पकड़ने वाली 6 गाड़ियों की डिमांड
राजधानी भोपाल नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन इस दिशा में काम ? कर रही है। शहर के खुंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए 6 गाड़ियों की डिमांड की गई है। प्रशासन द्वारा एक टीम भी गठित की गयी है। जो शहर के शिकारी कुत्तों को पकड़ने का काम करेगी।

20 लाख की आबादी में 1 गाड़ी
नगर निगम भोपाल के स्वास्थ्य प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में 20 लाख की आबादी में शिकारी खुंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए एक गाड़ी है। जिससे कई इलाकों के कुत्तों को पकड़े जाने का काम किया जा रहा है। कई बार गाड़ी खराब होने से गाड़ी नहीं जा पाती।