25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधुनिक होने के लिए पश्चिमीकरण की जरूरत नहीं

- संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह में कहा - पूरे देश में साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

•

image

Alok Pandya

•

Nov 26, 2019

संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी

संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह सुरेश जी सोनी ने कहा है कि हमें आधुनक होने के लिए वेस्ट्रनाइज होने की कतई जरूरत नहीं है। आज के समय में यह मान लिया गया है कि पश्चिमीकरण ही आधुनिकता है, लेकिन दत्तोपंत ठेंगड़ी कहा करते थे कि जिस तरह कम्युनिज्म अपनी वोट से खत्म हो गया उसी तरह पूंजीवाद और पश्चिमी सभ्यता भी अपने ही बोझ से खत्म हो जाएगी। उस समय बचेगी सिर्फ भारतीय दर्शन और भारतीय जीवन परंपरा, इसलिए हमें अपनी परंपराओं का सम्मान करने की और भारत को एक राष्ट्र के तौर पर जोड़े रखने की आवश्यकता है। सुरेश सोनी सोमवार को मानस भवन में दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

IMAGE CREDIT: patrika

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं

दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत पूरे देश में साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसी श्रृंखला की शुरुआत में उद्घाटन समारोह भोपाल में आयोजित किया गया। दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह के मध्य प्रदेश समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने जन्म शताब्दी समारोह समिति के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया।

समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि समिति साल भर ग्रामीण विकास, पर्यावरण एवं सामाजिक समरसता पर विभिन्न कार्यक्रम देशभर में आयोजित करेगी। उन्होंने कि दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रऋषि एवं युगद्रष्टा थे। कार्यक्रम में नाना महाराज तराणेकर संस्था इंदौर के अध्यक्ष प्रदीप तराणेकर भी मौजूद थे।